1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Up Nagar Nikay Chunav 2023 : सपा ने मेरठ से अतुल प्रधान की पत्नी सीमा प्रधान को बनाया उम्मीदवार,अभी अधिकृत घोषणा नहीं की

Up Nagar Nikay Chunav 2023 : सपा ने मेरठ से अतुल प्रधान की पत्नी सीमा प्रधान को बनाया उम्मीदवार,अभी अधिकृत घोषणा नहीं की

Up Nagar Nikay Chunav 2023 : समाजवादी पार्टी ने कई निगमों में महापौर पद के लिए उम्मीदवार तय कर लिए हैं। पार्टी सूत्रों ने बताया कि मेरठ से अतुल प्रधान (Atul Pradhan) की पत्नी सीमा प्रधान (Seema Pradhan) को उम्मीदवार बनाया है। विधायक रफीक अंसारी भी यहीं से अपनी पत्नी के लिए टिकट मांग रहे थे।

By संतोष सिंह 
Updated Date

Up Nagar Nikay Chunav 2023 : समाजवादी पार्टी ने कई निगमों में महापौर पद के लिए उम्मीदवार तय कर लिए हैं। पार्टी सूत्रों ने बताया कि मेरठ से अतुल प्रधान (Atul Pradhan) की पत्नी सीमा प्रधान (Seema Pradhan) को उम्मीदवार बनाया है। विधायक रफीक अंसारी भी यहीं से अपनी पत्नी के लिए टिकट मांग रहे थे। हालांकि अभी अधिकृत घोषणा नहीं की गई है। जबकि गोरखपुर से काजल निषाद (Kajal Nishad) के नाम पर मुहर लगने की उम्मीद है। लखनऊ से महापौर पद का प्रत्याशी शाम 8:00 बजे के बाद घोषित होगा।

पढ़ें :- लखनऊ लोकसभा सीट पर सपा ने राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. आशुतोष वर्मा का नामांकन दाखिल कराया,जानें क्या है वजह?

कानपुर महापौर पद के प्रत्याशी को लेकर भी मंत्रणा हुई है लेकिन अभी तक उम्मीदवार तय नहीं हो पाया है। इसी तरह अन्य उम्मीदवारों को लेकर ट्रस्ट में बैठक चल रही है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...