1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Lucknow rain: लखनऊ में हुई बारिश ने गिराया पारा, ठंड से ठिठुरे लोग, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Lucknow rain: लखनऊ में हुई बारिश ने गिराया पारा, ठंड से ठिठुरे लोग, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में घने कोहरे के साथ झमाझम बारिश ने लोगो को कंपा दिया। बुधवार की सुबह करीब 10 बजे झमाझम बारिश शुरू हुई। शहीद पथ, आशियाना, राजाजीपुरम,हजरतगंज, गोमतीनगर सहित कई इलाकों में बारिश की फुहार देखने को मिली। सुबह तड़के ही कंपा देने वाली ठंडी की वजह से लोगो को रजाई में दुबके रहने पर मजबूर कर दिया।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

Lucknow rain: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में घने कोहरे के साथ झमाझम बारिश (rain) ने लोगो को कंपा दिया। बुधवार की सुबह करीब 10 बजे झमाझम बारिश शुरू हुई। शहीद पथ, आशियाना, राजाजीपुरम,हजरतगंज, गोमतीनगर सहित कई इलाकों में बारिश की फुहार देखने को मिली। सुबह तड़के ही कंपा देने वाली ठंडी की वजह से लोगो को रजाई में दुबके रहने पर मजबूर कर दिया। तो वहीं बारिश की फुहार ने पारे को और गिरा दिया है।

पढ़ें :- राहुल गांधी ने पीएम मोदी से दागा सवाल, बोले- हर संकट में सबसे पहले गरीब क्यों मरता है

3 दिसंबर से 7 दिसंबर तक अलग- अलग जगहों पर बारिश के आसार

सुबह कहीं कोहरा तो कहीं बादल छाए थे। ठंड और शीतलहर में लोग घरों में दुबके हैं। वहीं राजधानी में बादल गरज गरज कर हुई बारिश ने ठिठुरन को और बढ़ा दिया है। मौसम विभाग के अनुसार 3 दिसंबर से 7 दिसंबर तक अलग- अलग जगहों पर बारिश होने के आसार है।

बुधवार को पश्चिमी और पूर्वी यूपी में एक दो स्थानों पर बारिश और गरज के साथ बौछार पड़ सकती है। इसके साथ ही इस अवधि में कुछ जगहों पर घना कोहरा और कड़ाके की ठंड पड़ने की भी उम्मीद जताई गई है। बारिश के कारण लोगों को ठंड में बढ़ोत्तरी का असर दिख सकता है। हालांकि, आसमान में बादलों के आने से कोहरे जैसी स्थिति से राहत मिलने की उम्मीद है।

 

पढ़ें :- राघव चड्ढा ने किताब के साथ किया पोस्ट, लिखा- अपने गुरु और वरिष्ठों के सामने अपने हुनर का इतना प्रदर्शन न करें, जिससे वह असुरक्षित महसूस करें

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...