1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. Lunch or Dinner Special: घर में इस तरह से बनाएं टेस्टी लिट्टी और चोखा रेसिपी

Lunch or Dinner Special: घर में इस तरह से बनाएं टेस्टी लिट्टी और चोखा रेसिपी

आज हम आपको घर पर टेस्टी लिट्टी चोखा बनाने का तरीका बताने जा रहे है। वो भी अलग तरीके से।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

Lunch or Dinner Special:  उत्तर प्रदेश से लेकर बिहार तक के लोगो की पहली पसंद लिट्टी चोखा या बाटी चोखा है। लोग इसे बड़े ही चाव से खाते हैं। इसे आप घर पर भी बहुत ही आसानी से बना सकते है। आज हम आपको घर पर टेस्टी लिट्टी चोखा बनाने का तरीका बताने जा रहे है। वो भी अलग तरीके से।

पढ़ें :- Breaking News : रायबरेली से प्रियंका गांधी वाड्रा और अमेठी से राहुल गांधी लड़ेंगे चुनाव

लिट्टी बनाने के लिए ये है जरुरी सामग्री

दो कप गेंहू का आटा
एक कप सस्तू
बारीक कटा प्याज
बारीक कटा हरी मिर्च
दो चम्मच तेल
दो चम्मच घी
तीन से चार कली लहसुन
एक चम्मच अजवाइन
एक चम्मच नींबू का रस
अचार मसाला
नमक स्वादानुसार

लिट्टी का मसाला बनाने के लिए सबसे पहले गेंहू के आटे में घी और नमक डालें और इसे गुनगुने पानी की हेल्प से गूंथ लें। आटे को आधे घंटे के लिए ढ़ककर रख दें। अब एक बर्तन में सत्तू, हरी मिर्च, धनिया, अदरक, नींबू का रस, काला नमक, भुना जीरा, सादा नमक, अचार का मसाला, सरसों का तेल और थोड़ा सा पानी डालकर मिक्स कर लें।

लिट्टी बनाने के लिए आटे की गोल लोई में एक चम्मच सत्तू मसाला भर लें और उसे चारो तरफ से दबाकर बंद कर लें। इसी प्रकार बाकी की भी लिट्टी बना लें। अब इसे कढ़ाई में तेल गर्म करके फ्राई कर लें।

पढ़ें :- पीएम मोदी राहुल गांधी को अपशब्द कहने के बजाए, महंगाई, बेरोजगारी पर फोकस करें, याद रखें सत्ता कभी किसी एक हाथ में नहीं रहती : शरद पवार

चोखा बनाने के लिए जरुरी सामग्री

चोखा बनाने के लिए एक बड़ा बैंगन, तीन आलू , दो टमाटर , बारीक कटा प्याज, बारीक कटी हरी मिर्च, तीन से चार कली लहसुन, बारीक कटी हरी धनिया, एक नींबू , एक चम्मच तेल, नमक स्वादानुसार ले लें।

चोखा बनाने का ये है तरीका

चोखा बनाने के लिए बैंगन, आलू और टमाटर को अच्छे से भून लें. फिर इऩका छिलका उतारकर मैश कर लें और इसमें कटा प्याज, बारीक कटी धनिया, नींबू का रस, हरी मिर्च, नमक और तेल डालकर मिक्स कर लें.अब इसमें लहसुन का तड़का डालकर मिला लें।

पढ़ें :- आम चुनाव से ठीक पहले केजरीवाल की गिरफ्तारी पर SC ने ED से मांगा जवाब, जजों ने ASG से सवालों की बौछार
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...