1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. मध्यप्रदेश सरकार का बड़ा ऐलान, किसानों को 5 रुपए में मिलेगा बिजली का स्थाई कनेक्शन

मध्यप्रदेश सरकार का बड़ा ऐलान, किसानों को 5 रुपए में मिलेगा बिजली का स्थाई कनेक्शन

मध्यप्रदेश के सीएम डॉक्टर मोहन यादव (Madhya Pradesh CM Dr Mohan Yadav) ने अपने राज्य के किसानों के लिए एक ओर महत्वपूर्ण घोषणा की है। यह घोषणा बिजली का स्थाई कनेक्शन देने का है । आपको यह आश्चर्य ही होगा कि महज पांच रुपए में ही यह कनेक्शन किसानों को उपलब्ध किया जाएगा। संभवतः मध्यप्रदेश ही ऐसा राज्य होगा जहां किसानों के लिए इतना महत्वपूर्ण ऐलान किया गया है।

By santosh singh 
Updated Date

भोपाल। मध्यप्रदेश के सीएम डॉक्टर मोहन यादव (Madhya Pradesh CM Dr Mohan Yadav) ने अपने राज्य के किसानों के लिए एक ओर महत्वपूर्ण घोषणा की है। यह घोषणा बिजली का स्थाई कनेक्शन देने का है । आपको यह आश्चर्य ही होगा कि महज पांच रुपए में ही यह कनेक्शन किसानों को उपलब्ध किया जाएगा। संभवतः मध्यप्रदेश ही ऐसा राज्य होगा जहां किसानों के लिए इतना महत्वपूर्ण ऐलान किया गया है।

पढ़ें :- बृजभूषण सिंह के समर्थन में उतरे आचार्य प्रमोद कृष्णम, बोले- शुद्ध देशी-घी के नाम पर मिलावट कर बेचा जा रहा है ज़हर, तो ये है दंडनीय अपराध

यह है किसानों की सरकार 

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (CM Dr Mohan Yadav) ने कहा कि किसानों को अब 5 रुपये में बिजली का स्थाई कनेक्शन उपलब्ध कराया जाएगा। मध्य क्षेत्र को यह व्यवस्था तत्काल आरंभ करने के निर्देश देते हुए, मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि चरणबद्ध रूप से पूरे प्रदेश में किसानों को यह सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि यह किसानों की सरकार है। उनका जीवन बेहतर बनाने के लिए हर संभव कार्य किए जाएंगे।

किसानों को बिजली बिल से मुक्ति

राज्य सरकार सोलर पंप के माध्यम से किसानों को बिजली उत्पादन में भी आत्म-निर्भर बनाएगी। अगले तीन वर्ष में किसानों को 30 लाख सोलर पंप उपलब्ध कराकर, किसानों को बिजली बिल से मुक्ति दिलाएगी। प्रतिवर्ष 10-10 लाख कनेक्शन दिए जाएंगे। किसानों को 24 घंटे बिजली उपलब्ध कराने की व्यवस्था की जा रही है। इसके साथ ही किसानों द्वारा सौर ऊर्जा से उत्पादित बिजली खरीद कर उन्हें नगद भुगतान किया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव किसान आभार सम्मेलन में मुख्यमंत्री निवास पहुंचे किसानों को संबोधित कर रहे थे।

पढ़ें :- दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव में ABVP का दबदबा, 3 पदों पर जीत: उपाध्यक्ष बने निर्दलीय दीपांशु शोकीन

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार सदैव किसानों के साथ है और उनके हित में निरंतर कार्य कर रही है। हम 2 हजार 600 रुपये प्रति क्विंटल की दर से समर्थन मूल्य पर गेहूँ खरीद रहे हैं, इसमें 175 रुपये बोनस राशि है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि वर्ष 2003-04 में प्रदेश में गेहूँ खरीदी का सरकारी दाम मात्र 447 रुपए था जो राज्य सरकार ने बढ़ाकर 2 हजार 600 प्रति क्विंटल किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सरकार वर्ष 2024 के लिये धान उपार्जन पर 4 हजार रुपये प्रति हेक्टेयर की प्रोत्साहन राशि प्रदान करने जा रही है। उन्होंने कहा कि सोलर पंप के माध्यम से किसानों को स्थाई कनेक्शन भी दिए जाएंगे। हाल ही में अस्थाई कनेक्शन वाले डेढ़ लाख किसानों को स्थाई कनेक्शन दिलवाए गए हैं और इसकी राशि भी कम की गई है। तीन हॉर्स पॉवर वालों को सोलर पंप की 5 फीसदी राशि, 5 से 7.50 हॉर्स पॉवर के लिए 10 फीसदी राशि देना होगी।

भोपाल : मध्यप्रदेश से अक्षय की रिपोर्ट

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...