HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. Madhya Pradesh News: मैहर में मासूम से दुष्कर्म करने वाले आरोपियों के घर पर चला बुलडोजर

Madhya Pradesh News: मैहर में मासूम से दुष्कर्म करने वाले आरोपियों के घर पर चला बुलडोजर

मध्य प्रदेश के सतना में 10 वर्षीय मासूम के साथ दरिंदगी करने वाले आरोपियों पर सख्त कार्रवाई शुरू हो गयी है। उनके घरों पर बुलडोजर भी चल रहा है। शनिवार को बड़ी संख्या में पुलिस और प्रशासनिक अफसरों की टीम आरोपियों के घर पहुंची और मकान तोड़ने की कार्रवाई की।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश के सतना में 10 वर्षीय मासूम के साथ दरिंदगी करने वाले आरोपियों पर सख्त कार्रवाई शुरू हो गयी है। उनके घरों पर बुलडोजर भी चल रहा है। शनिवार को बड़ी संख्या में पुलिस और प्रशासनिक अफसरों की टीम आरोपियों के घर पहुंची और मकान तोड़ने की कार्रवाई की। इस घटना को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Chief Minister Shivraj Singh Chouhan) ने आरोपियों पर सख्त से सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए थे। बता दें कि, शुक्रवार को ये दरिंदगी का ये मामला सामने आया है। पुलिस ने रवींद्र कुमार रवि और अतुल बढ़ौलिया के तौर पर आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया था।

पढ़ें :- Madhya Pradesh News: पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट से छह की मौत, सीएम ने बुलाई आपत बैठक और दिए निर्देश, मृतकों के परिवार को आर्थिक मदद का भी एलान

दोनों आरोपी मासूम को लेकर पहाड़ी पर गए थे, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया और उसे छोड़कर वहां से फरार हो गए थे। मासूम बच्ची किसी तरह से घर पहुंची, जिसके बाद परिजनों को घटना की जानकारी हुई। इसके बाद उन्हें वो अस्पताल लेकर गए थे। बाद में उसे रीवा के अस्पताल में रैफर किया गया। वहीं, इस घटना के आरोपियों पर सख्त कार्रवाई शुरू हो गयी है।

शनिवार को प्रशासनिक अधिकारी भारी पुलिस बल के साथ रवींद्र चौधरी के उदयपुर स्थित घर पहुंचे। वहां मकान को तोड़ने की कार्रवाई को अंजाम दिया गया। इस मामले में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा था कि मैहर में बेटी के साथ दुष्कर्म की जानकारी मिली है। मन पीड़ा से भरा हुआ है। व्यथित हूं। मैंने पुलिस को निर्देश दिए हैं कि कोई भी अपराधी बचना नहीं चाहिए। पुलिस ने अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है। प्रशासन को निर्देश दिए हैं कि बेटी के समुचित इलाज की व्यवस्था की जाए। कोई भी अपराधी बचेगा नहीं, कठोरतम कार्रवाई की जाएगी।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...