1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Mahadev Mahotsav 2025 : महाशिवरात्रि पर मध्यप्रदेश सरकार आयोजित करा रही है महादेव महोत्सव

Mahadev Mahotsav 2025 : महाशिवरात्रि पर मध्यप्रदेश सरकार आयोजित करा रही है महादेव महोत्सव

महाशिवरात्रि (Mahashivratri) पर सरकार भोजपुर सहित प्राचीन शिवालयों वाले प्रदेश के दस स्थानों पर महादेव महोत्सव (Mahadev Mahotsav) आयोजित कर रही है। इसमें शिव की महिमा सांस्कृतिक स्वरूप में दिखेगी।

By संतोष सिंह 
Updated Date

भोपाल : महाशिवरात्रि (Mahashivratri) पर सरकार भोजपुर सहित प्राचीन शिवालयों वाले प्रदेश के दस स्थानों पर महादेव महोत्सव (Mahadev Mahotsav) आयोजित कर रही है। इसमें शिव की महिमा सांस्कृतिक स्वरूप में दिखेगी।

पढ़ें :- UP IAS Posting : यूपी में 21 आईएएस अफसरों की अलग-अलग जिलों में तैनाती, देखें लिस्ट

भोजपुर में यह महोत्सव तीन दिन का और अन्य केंद्रों पर एक दिवसीय होगा। राज्य सरकार का संस्कृति विभाग हर साल रायसेन जिला प्रशासन के सहयोग से भोजपुर शिव मंदिर में महादेव भोजपुर उत्सव आयोजित करता है। इस साल इस उत्सव का विस्तार हो रहा है। संस्कृति विभाग के संचालक एनपी नामदेव ने बताया कि भोजपुर के अलावा प्रदेश के नौ अन्य स्थानों पर भी एक दिवसीय महादेव का आयोजन किया जा रहा है। इनमें पिपलेश्वर महादेव मंदिर-सोनकच्छ (देवास), नरवर (शिवपुरी), कुंडेश्वर धाम-टीकमगढ़, पशुपतिनाथ मंदिर-मंदसौर, नीलकंठेश्वर मंदिर, उदयपुर (विदिशा), नागर घाट-ओंकारेश्वर, जुगलकिशोर मंदिर-पन्ना, देवतालाब मंदिर-मऊगंज और बटेश्वर मंदिर – मुरैना शामिल हैं। यह आयोजन महाशिवरात्रि यानी 26 फरवरी को होना है। सभी स्थानों पर शिव-सत्य की कला अभिव्यक्तियां होंगी। प्रस्तुतियां शाम 6:30 बजे से शुरू होंगी और प्रवेश निश्शुल्क होगा।

भोजपुर में तीन दिनों में ये प्रस्तुतियां

26 फरवरी – शिव भाई गुप्ता, खरगोन का लोकगायन, अभिलाष चौबे, सागर का बधाई लोकनृत्य, हीरामणि वर्मा, उज्जैन का मटकी लोकनृत्य, सुप्रसिद्ध सितार वादक और गायक ऋषभ रिखीराम शर्मा की प्रस्तुति।

27 फरवरी- अंशुल प्रताप सिंह एवं साथी, भोपाल द्वारा ताल वाद्यकचहरी में शिव तांडव की प्रस्तुति। अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में डा. हरिओम पंवार, अनामिका अंबर, विष्णु सक्सेना, बलराम श्रीवास्तव, अमन अक्षर और लक्ष्मण नेपाली का कविता पाठ।

पढ़ें :- ट्रम्प की धमकी दरिकिनार कर ईरानी संगीतकार ने पावर प्लांट के सामने बजाया म्यूजिक, राष्ट्रपति बोले- देश की 1.4 करोड़ जनता जान देने को तैयार

28 फरवरी- राजकुमार ठाकुर, सागर का लोकगायन। संजय महाजन, बड़वाह का गणगौर नृत्य। अमित घारू, सागर का बरेदी एवं नौरता नृत्य। अरुणिता कांजीलाल, नचिकेल लेले एवं समूह का सुगम संगीत।

भोपाल : मध्यप्रदेश से अक्षय की रिपोर्ट

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...