1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. छोटा हरिद्वार घाट के चेजिंग रुम के पास CCTV कैमरा लगाकर महिलाओं को कपड़े बदलते देखता था महंत , FIR दर्ज

छोटा हरिद्वार घाट के चेजिंग रुम के पास CCTV कैमरा लगाकर महिलाओं को कपड़े बदलते देखता था महंत , FIR दर्ज

गाजियाबाद के मुरादनगर के गंगनहर में शनि मंदिर घाट पर महिलाओं के चेंजिग रुम में सीसीटीवी लगाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि सीसीटीवी मंदिर के महंत मुकेश ने लगाया था और इसकी लाइव फीड सीधे महंत मुकेश के फोन से कनेक्ट थी। मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। महंत मुकेश फरार है।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

गाजियाबाद के मुरादनगर के गंगनहर में शनि मंदिर घाट पर महिलाओं के चेंजिग रुम में सीसीटीवी लगाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि सीसीटीवी मंदिर के महंत मुकेश ने लगाया था और इसकी लाइव फीड सीधे महंत मुकेश के फोन से कनेक्ट थी। मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। महंत मुकेश फरार है।

पढ़ें :- UP के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! दशकों की सेवा के बाद नियमितीकरण का आदेश, बकाया वेतन और पेंशन लाभ भी मिलेंगे

रिपोर्ट्स के अनुसार पुलिस ने बताया कि सीसीटीवी रिकॉर्डिम डिवाइस में पांच दिन की फीड मिली है जिसमें दो सौ से ज्यादा महिलाओं के कपड़े बदलते हुए वीडिो रिकॉर्ड हुआ है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार गुरुवार रात महिला ने संदिग्ध मुकेश गिरी के खिलाफ मुरादनगर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज की।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मुकेश के खिलाफ पहले से ही कई मामले दर्ज है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि फरार महंत को पकड़ने के लिए टीमें गठित की गई है। एफआईआर में महिला ने आरोप लगाया कि वह अपनी 14 साल की बच्ची के साथ 21मई को छोटा हरिद्वार गई थी।

वहां नहाने के बाद चेजिंग रुम में गई तब उनकी नजर सीसीटीवी कैमरे पर गई तब कैमरे को चेजिंग रुम की तरफ फोकस कर रखा था। जिसकी वजह से चेजिंग रुम में होने वाली गतिविधियां उसमें रिकॉर्ड हो रही थीं। फिर उन्हें पता चला कि महंत मुकेश गिरि ने चेजिंग रुम की तरफ सीसीटीवी कैमरा लगाया है औऱ वह वहां कपड़े बदलने वाली महिलाओं की लाइव फीड देखता है।

पढ़ें :- Deepotsav 2026 : सरयू के कनक कछार’ पर उतरा त्रेता का उल्लास, मुख्यमंत्री योगी  के नेतृत्व में  10वीं बार रामनगरी में जले आस्था और आत्मीयता के दीप
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...