1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Maharajganj-पुरन्दरपुर पुलिस ने दबोचे दो तस्कर, 90 हजार की नशीली दवाएं बरामद

Maharajganj-पुरन्दरपुर पुलिस ने दबोचे दो तस्कर, 90 हजार की नशीली दवाएं बरामद

भारत-नेपाल बॉर्डर पर ड्रग्स तस्करों पर बड़ा वार,पुरन्दरपुर पुलिस ने दबोचे दो तस्कर, 90 हजार की नशीली दवाएं बरामद

पर्दाफाश न्यूज़ ब्यूरो महराजगंज ::  भारत-नेपाल सीमा पर सक्रिय ड्रग तस्करी नेटवर्क के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान में पुरन्दरपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने गुरुवार तड़के रानीपुर चौराहे पर घेराबंदी कर बाइक सवार दो तस्करों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से भारी मात्रा में नशीले सिरप और ट्रामाडोल मिश्रित कैप्सूल बरामद किए गए, जिन्हें नेपाल में ऊंचे दामों पर सप्लाई करने की तैयारी थी।

पढ़ें :- यूपी पुलिस एसआई सीधी भर्ती-2025 का परीक्षा परिणाम जारी, मई में होगा DV/PST, यहां देखें रिजल्ट

एसपी शक्ति मोहन अवस्थी ने पुलिस कार्यालय सभागार में मामले का खुलासा करते हुए बताया कि एएसपी सिद्धार्थ और सीओ दीपशिखा वर्मा के पर्यवेक्षण में पुरन्दरपुर पुलिस ने कार्रवाई की।

तलाशी के दौरान पुलिस ने आरोपियों के पास से 123 पीस कोडिसन सिरप, 960 ट्रामाडोल मिश्रित कैप्सूल, दो मोबाइल फोन और घटना में प्रयुक्त टीवीएस स्टार सिटी बाइक बरामद की। बरामद दवाओं की कीमत करीब 90 हजार रुपये आंकी गई है।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मुकेश पाण्डेय निवासी डुमरियागंज, सिद्धार्थनगर और योगेश तिवारी निवासी खोराबार, गोरखपुर के रूप में हुई है। पूछताछ में दोनों ने कबूल किया कि वे कई महीनों से गोरखपुर से नशीली दवाएं लाकर नेपाल में सप्लाई कर रहे थे।

पुलिस के मुताबिक, बरामद दवाओं का इस्तेमाल “कॉकटेल ड्रग” के रूप में किया जाता है, जिससे युवाओं में नशे की लत तेजी से फैल रही है। दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय भेज दिया गया है।

पढ़ें :- मनुष्य अपने कर्तव्यों का पालन करें वही सच्चा योग है : स्वामी मुक्तिनाथानंद

कार्रवाई करने वाली टीम में एसआई अनुराग प्रकाश पाण्डेय, उपनिरीक्षक देवेश प्रताप सिंह, हेड कांस्टेबल अजीत यादव और कांस्टेबल सतीश चौहान शामिल रहे।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...