HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. महराजगंज::सड़क चौड़ीकरण के दौरान खोखली हुई नींव, बारिश के बाद ताश के पत्ते की तरह ढह गया दो मंजिला मकान

महराजगंज::सड़क चौड़ीकरण के दौरान खोखली हुई नींव, बारिश के बाद ताश के पत्ते की तरह ढह गया दो मंजिला मकान

महराजगंज::सड़क चौड़ीकरण के दौरान खोखली हुई नींव, बारिश के बाद ताश के पत्ते की तरह ढह गया दो मंजिला मकान

पर्दाफाश न्यूज़ ब्यूरो महराजगंज :: जंगल कौड़िया-सोनौली राजमार्ग के चौड़ीकरण के दौरान गुरुवार को भैया-फरेंदा में एक दो मंजिला मकान भरभराकर ढह गया। इस घटना से आक्रोशित लोगों ने जाम लगाया लेकिन पुलिस और प्रशासन ने उन्हें सड़क से हटा दिया। मकान मालिक ने सड़क चौड़ीकरण करा रही कंपनी पर मना किए जाने के बावजूद मकान की नींव के पास जेसीबी द्वारा मिट्टी हटवाए जाने का आरोप लगाया।

पढ़ें :- Lucknow rain alert: राजधानी लखनऊ में शुरू हुई झमाझम बारिश, मौसम हुआ सुहाना

भैया फरेंदा निवासी गल्ला कारोबारी अशोक गुप्ता का जंगल कौड़िया-सोनौली राजमार्ग पर सैनिक ग्राम में दो मंजिला मकान था। सड़क चौड़ीकरण किए जाने की वजह से लोगों ने अपने-अपने मकानों-दुकानों को तोड़ दिया है। अशोक गुप्ता का कहना है कि प्रशासन द्वारा बताई गई दूरी मुख्य सड़क से 22.5 मीटर तक उन्होंने भी मकान का हिस्सा तोड़वा दिया था। इसके बाद उनका मकान खड़ा था। गुरुवार को सड़क चौड़ीकरण करा रही कंपनी के लोग उनके मकान के पास जेसीबी से मिट्टी की खुदाई करा रहे थे। उन्होंने मिट्टी खुदाई कराने से कंपनी के लोगों को रोका और गुजारिश की कि उनका मकान ढह जाएगा। अशोक का कहना है कि उनकी गुजारिश के बावजूद कंपनी के लोगों ने मिट्टी निकलवा दी। बारिश की वजह से जमीन गीली थी। मिट्टी निकालने के कारण शाम 5:42 बजे उनका मकान भरभराकर ढह गया।

अशोक ने बताया कि इस घटना के बाद उन्होंने नागरिकों को साथ लेकर सड़क जाम किया। मौके पर पहुंचे पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों से गुहार भी लगाई। कंपनी के लोगों की गलतियां भी बताई लेकिन उनकी बात अनसुनी कर दी गई। पुलिस और प्रशासन ने उन्हें जबरिया हटा दिया। अधिकारियों ने शुक्रवार को मौके का निरीक्षण कराने को कहा है। अशोक ने आरोप लगाया है कि उनके मकान को जानबूझकर गिराया गया है। इस सम्बंध में प्रशासन का पक्ष जानने के लिए कोशिश की गई लेकिन संपर्क नहीं हो सका।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...