HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Maharajganj:भाजपा जिलाध्यक्ष की घोषणा में देरी से बढ़ी बेचैनी

Maharajganj:भाजपा जिलाध्यक्ष की घोषणा में देरी से बढ़ी बेचैनी

भाजपा जिलाध्यक्ष की घोषणा में देरी से बढ़ी बेचैनी

By विजय चौरसिया 
Updated Date

पर्दाफाश न्यूज़ ब्यूरो महराजगंज :: सत्ताधारी दल भाजपा के नए जिलाध्यक्ष के नाम की घोषणा में देरी से दावेदारों में बेचैनी है। सभी यह जानने का प्रयास कर रहे हैं कि कब तक नाम का ऐलान होगा। इसको लेकर अटकलों का बाजार भी गर्म है। पदाधिकारी लिस्ट आने में एक-दो दिन का समय बता रहे हैं। वहीं जिम्मेदारों का कहना है कि दिल्ली विधानसभा चुनाव के बाद पांच फरवरी को नए जिलाध्यक्ष के नाम की घोषणा होने की उम्मीद है।

पढ़ें :- Live- दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता वासुदेव घाट पहुंचकर मंत्रियों के साथ की यमुना आरती

जिले की पांच विधानसभा में से चार पर भाजपा के विधायक हैं। बीते लोकसभा चुनाव में सांतवीं बार पंकज चौधरी सांसद चुने गए। केन्द्र की सरकार में वित्त राज्यमंत्री हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष पद के लिए जनवरी के सात जनवरी से लेकर दस जनवरी तक नामांकन हुआ था। पूर्व व वर्तमान समेत कई जिलाध्यक्ष व अन्य कुल 29 दावेदारों ने नामांकन दाखिल किया है। नामांकन पत्रों की जांच के बाद सूची प्रदेश को भेज दी गई है।

अध्यक्ष पद के रेस में 29 दावेदार

भाजपा जिलाध्यक्ष पद के लिए जिला चुनाव अधिकारी ओेंकारनाथ केसरी की देखरेख में वर्तमान जिलाध्यक्ष संजय पांडेय, पूर्व जिलाध्यक्ष अरूण शुक्ला, पूर्व जिलाध्यक्ष परदेशी रविदास, आशीष मिश्र, अरूणेश शुक्ल, अमरनाथ पटेल, आशुतोष शुक्ल, मनोज जायसवाल, धर्मनाथ खरवार, महेश चौरसिया, कृष्ण गोपाल जायसवाल, राजेन्द्र निषाद, प्रदीप सिंह, ठाकुर रौनियार, राममोहन अग्रवाल, शिवाकांत गुप्त, संतोष सिंह, संजय वर्मा, जितेन्द्र जायसवाल, सुनील राय, ओम प्रकाश वर्मा, कृष्ण शंकर सिंह, अजय सिंह, बैजनाथ पटेल, जितेन्द्र पाल सिंह, प्रमोद त्रिपाठी, बृजेन्द्र कुमार श्रीवास्तव, रमाकांती त्रिपाठी व अजय कुमार श्रीवास्तव ने नामांकन दाखिल किया है।

जिलाध्यक्ष के बाद अवशेष मंडल अध्यक्ष की आएगी लिस्ट

पढ़ें :- यूपी बोर्ड परीक्षा पूरी सुचिता और पारदर्शिता के साथ नकल विहीन बोर्ड परीक्षा कराए सम्पन्न : जिलाधिकारी विशाख जी

जिले में खींचातान के चलते अभी तक 11 मंडल अध्यक्ष के नाम की घोषणा नहीं हो गई। इसके बारे में बताया जा रहा है कि भाजपा जिलाध्यक्ष पद के नाम की घोषणा के बाद अवशेष मंडल अध्यक्षों के नाम की लिस्ट आ जाएगी। जिले में भाजपा संगठन में कुल 25 मंडल हैं। मंडल अध्यक्ष के लिए 255 दावेदारों ने नामांकन भरा है। इसमें से 14 मंडल अध्यक्षों के नाम का ही घोषणा हुआ है। नौतनवा क्षेत्र में चार, सिसवा क्षेत्र में पांच, सदर व फरेंदा विधानसभा क्षेत्र में एक-एक मंडल अध्यक्ष के नाम की घोषणा अभी तक नहीं हुई है। भाजपा जिलाध्यक्ष संजय पांडेय का कहना है कि नए जिलाध्यक्ष के नाम की घोषणा पांच फरवरी तक होने की संभावना है। जिलाध्यक्ष की घोषणा के बाद अवशेष 11 मंडल अध्यक्ष की लिस्ट आने की उम्मीद है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...