1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. Maharashtra Assembly Elections 2024 : शरद पवार ने 22 प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी की, जानें किसको कहां से बनाया उम्मीदवार

Maharashtra Assembly Elections 2024 : शरद पवार ने 22 प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी की, जानें किसको कहां से बनाया उम्मीदवार

राष्ट्रवादी शरद पवार गुट (Nationalist Sharad Pawar Faction) के प्रदेश अध्यक्ष जयंत पाटिल (State President Jayant Patil) ने शनिवार को महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव (Maharashtra Assembly Elections) के लिए उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी। दूसरी सूची में कुल 22 उम्मीदवारों की घोषणा की गई है।

By संतोष सिंह 
Updated Date

मुंबई। राष्ट्रवादी शरद पवार गुट (Nationalist Sharad Pawar Faction) के प्रदेश अध्यक्ष जयंत पाटिल (State President Jayant Patil) ने शनिवार को महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव (Maharashtra Assembly Elections) के लिए उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी। दूसरी सूची में कुल 22 उम्मीदवारों की घोषणा की गई है। पहली सूची में एनसीपी शरद पवार गुट (NCP-SCP Sharad Pawar faction) के 45 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की गई। इसके बाद एक और लिस्ट सामने आई है।

पढ़ें :- पश्चिम एशिया संकट के बीच ट्रंप और पीएम मोदी के बीच हुई बातचीत, कहा-होर्मुज का खुला, सुरक्षित और सुलभ रहना पूरी दुनिया के लिए आवश्यक

दूसरी सूची में अकोल्या से अमित भांगरे को उम्मीदवार घोषित किया गया है। एरंडोल से सतीश पाटिल को उम्मीदवार बनाया गया है। गंगापुर से सतीश चव्हाण की उम्मीदवारी की घोषणा की गई है। पार्वती से अश्विनी कदम, बीड से संदीप क्षीरसागर, मालशिर उत्तम जानकर की घोषणा की गई है।

जयंत पाटिल ने महायुति सरकार पर जोरदार हमला बोलते हुए कहा कि केवल चुनाव के लिए प्यारी बहनों को खुश करने का काम चल रहा है। उन्होंने कहा किजयश्री थोराट को लेकर दिया गया बयान बेहद दुर्भाग्यपूर्ण था। राज्य ने देखा कि प्यारी बहनों के साथ कैसा व्यवहार किया गया?

उन्होंने कहा कि कपास और सोयाबीन को भारी नुकसान हुआ है, लेकिन महायुति सरकार ने किसानों की मदद नहीं की, आज दो किसान आत्महत्या कर रहे हैं। बता दें कि एनसीपी शरद पवार गुट की ओर से पहली सूची में कुल 45 उम्मीदवारों की घोषणा की गई थी, जबकि दूसरी सूची में 22 उम्मीदवारों की घोषणा की गई है। एनसीपी शरद पवार गुट की ओर से अब तक कुल 67 उम्मीदवारों की घोषणा की जा चुकी है।

देखें NCP-SCP  उम्मीदवारों की दूसरी सूची

पढ़ें :- Cold Storage Accident : मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने जिला उद्यान अधिकारी सस्पेंड को किया, प्रशासनिक और विभागीय जांच शुरू

1. एरंडोले – सतीश अन्ना पाटिल

2. गंगापुर – सतीश चव्हाण

3. शाहपुर – पांडुरंग बरोरा

4. परंदा – राहुल मोटे

5. बीड – संदीप क्षीरसागर

पढ़ें :- 13 साल कोमा में रहने के बाद हरीश राणा का निधन, सुप्रीम कोर्ट की अनुमति से इच्छामृत्यु का था पहला मामला

6. आर्वी – मयूरा काले

7. बगलान – दीपिका चव्हाण

8. येवला – माणिकराव शिंदे

9 सिन्नर – उदय सांगले

10. डिंडोरी – सुनीता चारोस्कर

11. नासिक पूर्व – गणेश गीते

पढ़ें :- IPL News : बिक गयी राजस्थान रॉयल्स, एरिज़ोना के उद्योगपति ने 15286 करोड़ रुपये में खरीदा

12. उल्हासनगर – ओमी कालानी

13. जुन्नर – सत्यशील शेरकर

14. पिंपरी सुलक्षणा – शीलवंत

15. खड़कवासला – सचिन दोडके

16. पार्वती – अश्विनीताई कदम

17. अकोले – अमित भांगरे

18. अहिल्या नगर शहर – अभिषेक कलमकर

पढ़ें :- गुजरात में UCC बिल पेश, शादी-तलाक पर एक कानून की तैयारी… सड़क से सदन तक बवाल

19. मालशिरस – उत्तमराव जानकर

20. फलटण – दीपक चव्हाण

21. चंदगड नंदिनीताई – भाबुलकर कुपेकर

22. इचलकरंजी – मदन करांडे

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...