HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. Maharashtra News : देश की पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल के पति देवी सिंह शेखावत का निधन, 1985 में अमरावती से चुने गए थे MLA

Maharashtra News : देश की पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल के पति देवी सिंह शेखावत का निधन, 1985 में अमरावती से चुने गए थे MLA

भारत की पहली महिला राष्ट्रपति प्रतिभाताई पाटिल (Pratibha Patil) के पति व महाराष्ट्र विधानसभा (Maharashtra Legislative Assembly) के पूर्व विधायक देवी सिंह शेखावत (Devi Singh Shekhawat Passes Away) का पुणे में 89 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उन्होंने सुबह साढ़े नौ बजे अंतिम सांस ली।

By संतोष सिंह 
Updated Date

पुणे। भारत की पहली महिला राष्ट्रपति प्रतिभाताई पाटिल (Pratibha Patil) के पति व महाराष्ट्र विधानसभा (Maharashtra Legislative Assembly) के पूर्व विधायक देवी सिंह शेखावत (Devi Singh Shekhawat Passes Away) का पुणे में 89 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उन्होंने सुबह साढ़े नौ बजे अंतिम सांस ली।

पढ़ें :- INDIA गठबंधन प्रत्याशी वीरेंद्र चौधरी पहुंचे बैजू यादव के सोनौली कार्यालय,बैठक

बता दें कि, देवी सिंह शेखावत (Devi Singh Shekhawat) पिछले दो दिनों से बीमार चल रहे थे। उन्हें दिल का दौरा पड़ा था। इसलिए उनका इलाज पुणे के केईएम अस्पताल में चल रहा है, लेकिन उनकी हालत बिगड़ती जा रही थी। उनका अंतिम संस्कार आज (शुक्रवार) शाम 6 बजे पुणे में होगा।

देवी सिंह शेखावत (Devi Singh Shekhawat) और प्रतिभा पाटिल (Pratibha Patil) का विवाह 7 जुलाई 1965 को हुआ था। देवी सिंह शेखावत (Devi Singh Shekhawat) अमरावती से मेयर होने के अलावा वे वहां से विधायक भी चुने गए थे। देवी सिंह शेखावत (Devi Singh Shekhawat)  शिक्षा जगत में भी खासे सक्रिय रहे हैं। उन्होंने मुंबई विश्वविद्यालय (Mumbai University) से 1972 में पीएचडी की थी। विद्या भारती शिक्षण संस्था फाउंडेशन (Vidya Bharti Educational Institution Foundation) द्वारा संचालित कॉलेज के प्राचार्य रहे देवी सिंह शेखावत (Devi Singh Shekhawat) अमरावती से 1985 में विधायक चुने गए थे।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...