HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. Maharashtra News : संजय राउत ने केंद्रीय मंत्री नारायण राणे को भेजा मानहानि का नोटिस, बढ़ीं मुश्किलें

Maharashtra News : संजय राउत ने केंद्रीय मंत्री नारायण राणे को भेजा मानहानि का नोटिस, बढ़ीं मुश्किलें

भारतीय जनता पार्टी (BJP) के कद्दावर नेता व केंद्रीय मंत्री नारायण राणे (Union Minister Narayan Rane) की मुश्किलें बढ़ गई हैं। बता दें कि संजय राउत (Sanjay Raut) ने उन्हें मानहानि का नोटिस भेजा है। राउत ने आरोप लगाया है कि राणे ने 15 जनवरी, 2023 को उनके खिलाफ अपमानजनक, दुर्भावनापूर्ण और झूठी टिप्पणी की जिससे उनकी छवि को ठेस पहुंची है।

By संतोष सिंह 
Updated Date

मुंबई।  भारतीय जनता पार्टी (BJP) के कद्दावर नेता व केंद्रीय मंत्री नारायण राणे (Union Minister Narayan Rane) की मुश्किलें बढ़ गई हैं। बता दें कि संजय राउत (Sanjay Raut) ने उन्हें मानहानि का नोटिस भेजा है। राउत ने आरोप लगाया है कि राणे ने 15 जनवरी, 2023 को उनके खिलाफ अपमानजनक, दुर्भावनापूर्ण और झूठी टिप्पणी की जिससे उनकी छवि को ठेस पहुंची है। संजय राउत (Sanjay Raut)  के वकील अधिवक्ता सार्थक पी शेट्टी राउत ने इसकी जानकारी दी है।

पढ़ें :- नरेंद्र मोदी ने किसानों को दिए थे तीन काले कानून, हम उनके लिए लेकर आ रहे हैं 3 संजीवनी : राहुल गांधी

 

राउत ने कहा कि राणे को अपने आरोप साबित करने चाहिए या फिर उनसे माफी मांगनी चाहिए। राउत ने एक ट्वीट में कहा कि नारायण राणे (Narayan Rane) मेरे और शिवसेना के खिलाफ निराधार आरोप लगा रहे हैं। उन्हें अपना आरोप साबित करना चाहिए या फिर माफी मांगनी चाहिए। मैंने अपने वकील सार्थक शेट्टी के माध्यम से उन्हें कानूनी नोटिस भेजा है। जय महाराष्ट्र।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...