1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Maharashtra Politics: आखिर महाराष्ट्र में सरकार गठन में क्यों हो रही है देरी? अब इस दिन हो सकता है शपथ समारोह

Maharashtra Politics: आखिर महाराष्ट्र में सरकार गठन में क्यों हो रही है देरी? अब इस दिन हो सकता है शपथ समारोह

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के एक सप्ताह बाद भी सरकार का गठन नहीं हुआ। महाराष्ट्र में महायुति को प्रचंड बहुमत हासिल हुआ है। इसके बाद भी सरकार गठन में पेंच फंसा हुआ है। पहले 26 नवंबर तक नई सरकार के गठन की बात कही जा रही थी लेकिन अब पांच दिसंबर को नई सरकार के गठन की बात कही जा रही है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Maharashtra Politics: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के एक सप्ताह बाद भी सरकार का गठन नहीं हुआ। महाराष्ट्र में महायुति को प्रचंड बहुमत हासिल हुआ है। इसके बाद भी सरकार गठन में पेंच फंसा हुआ है। पहले 26 नवंबर तक नई सरकार के गठन की बात कही जा रही थी लेकिन अब पांच दिसंबर को नई सरकार के गठन की बात कही जा रही है। कहा जा रहा है कि, महायुति गठबंधन में शामिल एकनाथ शिंदे मुख्यमंत्री पद छोड़ने के लिए तैयार हैं लेकिन वो कई अहम विभाग मांग रहे हैं, जिसके कारण ये पेंच फंसा हुआ है। वहीं, भाजपा की तरफ से देवेंद्र फडणवीस अगले मुख्यमंत्री बनने की रेस में सबसे आगे हैं।

पढ़ें :- IND vs BAN Semi Final: कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी, फाइनल में जगह पक्की करने उतरी टीम इंडिया

महाराष्ट्र में 20 नवंबर को हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा, एकनाथ शिंदे की शिवसेना और अजित पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के गठबंधन महायुति ने 288 में से 230 सीटें मिलीं थीं। इसमें भाजपा 132 सीट जीतकर महाराष्ट्र की सबसे बड़ी पार्टी बनी थी। वहीं, एकनाथ शिंदे की शिवसेना को 57 और अजित पवार की एनसीपी को 41 सीटें मिलीं थीं। हालांकि, 23 नवंबर को चुनाव नतीजों की घोषणा के बाद भी इस बात पर कोई फैसला नहीं हुआ है कि मुख्यमंत्री कौन होगा?

शिंदे, फडणवीस और पवार ने महाराष्ट्र में अगली सरकार बनाने को लेकर समझौते पर बातचीत करने के लिए गुरुवार देर रात भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय मंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी। वहीं, कार्यवाहक मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के सतारा जिले में अपने पैतृक गांव के लिए रवाना होने के बाद शुक्रवार को होने वाली महायुति की महत्वपूर्ण बैठक स्थगित कर दी गई, जो अब यह संभवतः रविवार को होगी।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...