बॉलीवुड अभिनेत्री पूजा भट्ट (Bollywood actress Pooja Bhatt) के पॉडकास्ट पर निर्माता निर्देशक महेश भट्ट (Mahesh Bhatt) ने अपने और दोस्त अरुण देसाई के स्ट्रगल के दिनों की एक घटना बताई। इस पर उनको ट्रोल किया जा रहा है। उन्होंने पूजा भट्ट (Pooja Bhatt) के पॉडकास्ट में पुराने दिनों की एक घटना बताते हुए कहा कि वह जब 20 साल के आसपास रहे होंगे।
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री पूजा भट्ट (Bollywood actress Pooja Bhatt) के पॉडकास्ट पर निर्माता निर्देशक महेश भट्ट (Mahesh Bhatt) ने अपने और दोस्त अरुण देसाई के स्ट्रगल के दिनों की एक घटना बताई। इस पर उनको ट्रोल किया जा रहा है। उन्होंने पूजा भट्ट (Pooja Bhatt) के पॉडकास्ट में पुराने दिनों की एक घटना बताते हुए कहा कि वह जब 20 साल के आसपास रहे होंगे। पैसों की तंगी में एक तांत्रिक के कहने पर एक इनवेस्टर को इंसान का मांस (Human Flesh) खिला दिया था।
हाथ में रम लिए था तांत्रिक
महेश भट्ट (Mahesh Bhatt) ने पूजा भट्ट (Pooja Bhatt) के पॉडकास्ट में बताया कि इनवेस्टर से मिलने बिहार जाने से पहले वह वाराणसी पहुंचे, जहां गुरुजी थे। महेश बोले कि गुरुजी से मिलने के लिए बहुत से गरीब लोगों की लाइन लगी थी। वह तांत्रिक थे, जो कि एक यंग लड़का था। हाथ में रम की बोतल लेकर नाच रहा था।’ महेश भट्ट ने बताया कि तांत्रिक को लग गया था कि महेश भट्ट (Mahesh Bhatt) इन सब चीजों को नहीं मानते हैं। उसने महेश और अरुण से कहा कि अगले दिन आएं।
View this post on Instagram
पढ़ें :- रणवीर कपूर और आलिया भट्ट ने बेटी के जन्मदिन पर किया नए घर में गृहप्रवेश
कागज में दिया मांस का टुकड़ा
महेश ने आगे बताया कि उसने एक कागज का टुकड़ा निकाला और इसकी पुड़िया बनाई, बताया कि इसमें इंसान का मांस है जो कि घाट से लाया गया है। वह बोले कि इसको ले जाकर अपने इन्वेस्टर को खिला दो, वह आपको पैसे दे देगा। महेश भट्ट ने बताया कि उन्हें लगा कि खजाने की चाबी मिल गई।
पान में खिला दिया मांस दोनों लोग जब गया पहुंचे तो पाया कि उनका इनवेस्टर गया के दूरदराज इलाके में रहने वाला जमीदार है। वह मच्छरदानी लगाकर बैठता था और बंदूकधारी सिक्योरिटी थी। दिक्कत ये आ रही थी कि किसी को इंसानी मांस कैसे खिलाया जाए? इस पर एक तरकीब सोची कि पान में रखकर ये मांस खिलाया जाएगा।
पढ़ें :- ‘डाइनिंग विद कपूर्स’ का ट्रेलर रिलीज, यूजर्स बोले- कहां है आलिया?
View this post on Instagram
नहीं मिला पैसा
महेश भट्ट (Mahesh Bhatt) ने बताया कि धीरे से वह पान अपने मुंह के पास ले गया फिर चबाने लगा। हमें लगा कि तीर निशाने पर लग गया है। महेश भट्ट सोचने लगे कि अब तो उनकी पैसे की दिक्कत दूर हो जाएगी। एक महीने बाद अरुण देसाई से पता चला कि इनवेस्टर ने उन्हें पैसे नहीं दिए।

लोग कर रहे ट्रोल महेश भट्ट (Mahesh Bhatt) के इस बयान पर रेडिट पर चर्चा हो रही है। कई लोग महेश भट्ट के स्टेटमेंट पर हैरानी जता रहे हैं। एक ने लिखा है, बैग में लेकर घूम रहे होंगे तो बदबू नहीं आई होगी। एक ने लिखा है, भाई ये क्या आदमी है। एक कमेंट है, इनको थेरपी की जरूरत है या मेंटल चेकअप करवाना चाहिए। एक ने लिखा है और नीतूजी को यह फैमिली बढ़िया लगी। कैट की फैमिली में ऐसे मॉन्स्टर तो नहीं थे। एक ने लिखा है, आलिया ने जो नाम कमाया है, पापा उसे डुबाने में लगे हैं।