1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. महिला कांग्रेस हमेशा देश की आधी आबादी के सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक न्याय के लिए संघर्षरत रही और आगे भी रहेगी: अलका लांबा

महिला कांग्रेस हमेशा देश की आधी आबादी के सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक न्याय के लिए संघर्षरत रही और आगे भी रहेगी: अलका लांबा

अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अल्का लाम्बा ने रविवार को प्रेस कॉफ्रेंस किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि, अखिल भारतीय महिला कांग्रेस, आज यानी 15 सितंबर 2024 को अपने 40 साल पूरे करने जा रही है। महिला कांग्रेस की स्थापना आज से 40 साल पहले बेंगलुरु में हुई थी।

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा ने रविवार को प्रेस कॉफ्रेंस किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि, अखिल भारतीय महिला कांग्रेस, आज यानी 15 सितंबर 2024 को अपने 40 साल पूरे करने जा रही है। महिला कांग्रेस की स्थापना आज से 40 साल पहले बेंगलुरु में हुई थी। इसकी स्थापना देश की पहली महिला प्रधानमंत्री, ‘भारत रत्न’ इंदिरा गांधी जी ने की थी। इस मौके पर हम उन्हें याद करते हुए ये संकल्प लेते हैं कि: महिला कांग्रेस हमेशा देश की आधी आबादी के सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक न्याय के लिए संघर्षरत रही है और आगे भी रहेगी।

पढ़ें :- UP Board Results 2026 : योगी सरकार ने पारदर्शिता और समयबद्धता से रचा नया मानक, परीक्षार्थी सबसे पहले इस साइट पर देख सकेंगे रिजल्ट

वहीं, इस दौरान कहा, आज महिला कांग्रेस के स्थापना दिवस पर हम अपनी वेबसाइट जारी कर रहे हैं। इसके माध्यम से देशव्यापी ऑनलाइन सदस्यता अभियान की शुरुआत हो रही है। उन्होंने कहा, मैं सभी से अपील करूंगी कि आप हमारे साथ जुड़िए। हम विश्वास दिलाते हैं कि अन्याय के खिलाफ हम आपके साथ खड़े रहेंगे। हम अपनी महिला सदस्यों की ‘लीडरशिप ट्रेनिंग’ कराएंगे ताकि वो सशक्त बन सकें। महिला कांग्रेस के स्थापना के 40 वर्ष पूरे होने पर कांग्रेस महिला अध्यक्ष अ​ल्का लांबा ने देशव्यापी ऑनलाइन सदस्यता अभियान की शुरुआत की।

पढ़ें :- UP Home Guard Exam : होमगार्ड परीक्षा 25 से 27 अप्रैल तक, एडमिट कार्ड डाउनलोड होने हुए शुरू

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...