1. हिन्दी समाचार
  2. ऑटो
  3. Mahindra BE 6 Batman Edition :  महिंद्रा बीई 6 बैटमैन एडिशन की बुकिंग 10 मार्च से होगी शुरु , जानें कीमत

Mahindra BE 6 Batman Edition :  महिंद्रा बीई 6 बैटमैन एडिशन की बुकिंग 10 मार्च से होगी शुरु , जानें कीमत

जानी मानी आटो कंपनी महिंद्रा ने BE 6 बैटमैन एडिशन को 28.49 लाख रुपये में फिर से लॉन्च किया है। BE 6 बैटमैन एडिशन की बुकिंग 10 मार्च, 2026 को सुबह 11 बजे से शुरू होगी और केवल 24 घंटे के लिए ही उपलब्ध रहेगी।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Mahindra BE 6 Batman Edition :  जानी मानी आटो कंपनी महिंद्रा ने BE 6 बैटमैन एडिशन को 28.49 लाख रुपये में फिर से लॉन्च किया है। BE 6 बैटमैन एडिशन की बुकिंग 10 मार्च, 2026 को सुबह 11 बजे से शुरू होगी और केवल 24 घंटे के लिए ही उपलब्ध रहेगी। महिंद्रा ने बताया कि कुल उत्पादन इकाइयों की संख्या इस बार की बुकिंग की संख्या पर आधारित होगी। डिलीवरी 20 अप्रैल, 2026 से शुरू होगी।  कंपनी ने पहले इसे केवल 999 यूनिट्स के साथ ही पेश किया था और केवल 135 सेकेंड में इसके सभी यूनिट्स बिक गए।

पढ़ें :- Mahindra BE 6 Batman Edition सिर्फ 135 सेकंड में बिकी, हाई डिमांड के बाद फिर शुरू होगी बुकिंग

वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी ग्लोबल कंज्यूमर प्रोडक्ट्स के सहयोग से विकसित इस इलेक्ट्रिक एसयूवी की कीमत 28.49 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है और यह 79 किलोवाट-घंटे की बैटरी पैक से लैस टॉप-एंड पैक थ्री वेरिएंट पर आधारित है।

महिंद्रा ने इस कार के एक्सटीरियर और इंटीरियर को पूरी तरह से बैटमैन थीम में रंगा है। इसके एक्सटीरियर को खास ‘कस्टम स्टेन ब्लैक’ पेंट फिनिश दिया गया है। फ्रंट डोर पर बैटमैन डिकॉल्स और रियर में ‘The Dark Knight’ लिमिटेड एडिशन की बैजिंग मिलती है। इसमें 20-इंच के बड़े एलॉय व्हील हैं। लुक को प्रीमियम बनाने के लिए सस्पेंशन और ब्रेक कैलिपर्स को गोल्ड पेंट किया गया है। कार के कार्पेट लैंप से जमीन पर बैटमैन का लोगो प्रोजेक्ट होता है।

इंटीरियर और सुरक्षा स्मार्ट केबिन: कार के अंदर 12.3-इंच की डुअल स्क्रीन और एक एडवांस HUD (Head-up Display) दिया गया है। म्यूजिक लवर्स के लिए इसमें 16 स्पीकर वाला Harman Kardon साउंड सिस्टम लगा है। वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स सफर को आरामदायक बनाती हैं। सुरक्षा के लिए 7 एयरबैग्स, Level 2 ADAS (एडवांस ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम) और 360-डिग्री कैमरा जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

BE 6 के फुली लोडेड पैक थ्री ट्रिम पर आधारित बैटमैन एडिशन में बैटमैन थीम पर आधारित कुछ बाहरी और आंतरिक डिज़ाइन परिवर्तन शामिल हैं, जिनमें सैटिन ब्लैक पेंट कलर, फ्रंट डोर्स पर ब्लैक बैटमैन डेकल्स और बड़े 20-इंच अलॉय व्हील्स शामिल हैं। सस्पेंशन और ब्रेक कैलिपर्स को गोल्डन रंग में फिनिश किया गया है।

पढ़ें :- फॉर्मूला-1 रेसिंग में Audi ने रखा कदम, मेलबर्न में लॉन्च की अपनी पहली RS 5 हाइब्रिड कार

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...