1. हिन्दी समाचार
  2. ऑटो
  3. Mahindra Scorpio N Pickup Truck : महिंद्रा एंड महिंद्रा के नए पिकप ट्रक खराब रास्तों में हाई परफॉर्मेंस देगा , जानें खासियत

Mahindra Scorpio N Pickup Truck : महिंद्रा एंड महिंद्रा के नए पिकप ट्रक खराब रास्तों में हाई परफॉर्मेंस देगा , जानें खासियत

पिकअप ट्रक के बाजार में प्रतिद्वंदियों को चुनौती पेश करने महिंद्रा एंड महिंद्रा ने नई धाकड़ पिकअप ट्रक तैयार किया है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

 

पढ़ें :- New Maruti Swift Booking : नई मारुति सुजुकी स्विफ्ट की बुकिंग शुरू, जानें सुविधाएं और पावरट्रेन

Mahindra Scorpio N Pickup Truck: पिकअप ट्रक के बाजार में प्रतिद्वंदियों को चुनौती पेश करने महिंद्रा एंड महिंद्रा ने नई धाकड़ पिकअप ट्रक तैयार किया है। बाजार में चर्चा है कि कि 15 अगस्त 2023 को दक्षिण अफ्रीका में इसकी ग्लोबल लॉन्चिंग होगी।    कंपनी ने Mahindra Scorpio N Pickup Truck की एक झलक पेश की है। कंपनी ने सोशल मीडिया पर इसका एक छोटा सा टीजर लॉन्च किया है। महिंद्रा एंड महिंद्रा का दावा है कि उनकी ये नई पेशकश दमदार ट्रक रेगिस्तान, पहाड़ व खराब रास्तों में हाई परफॉर्मेंस देगा।

जानकारी के अनुसार यह ट्रक 4 व्हील ड्राइव में होगी। दमदार ट्रक रेगिस्तान, पहाड़ व खराब रास्तों में हाई परफॉर्मेंस देगा। कंपनी में कीमत और पावरट्रेन के बारे में कोई खुलासा नहीं किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इसे Z 121 कोडनेम दिया गया है। इसमें फ्रंट में अट्रैक्टिव सॉलिड ग्रिल दी गई है। इसमें सामान लेकर आप लॉन्ग रूट पर जा सकते हैं।

इसमें 2.0 लीटर पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन ऑप्शन मिलेंगे। इसमें टर्बो इंजन का भी ऑप्शन होगा। इसका धाकड़ इंजन 203 bhp की पावर और 370 Nm का पीक टॉर्क देगा। इसमें मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों ट्रांसमिशन मिलने का अनुमान है।

पढ़ें :- Ultraviolette Electric Bike : अल्ट्रावायलेट ऑटोमोटिव ने लॉन्च की नई इलेक्ट्रिक बाइक, जानें खूबियां और कीमत
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...