1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. महराजगंज में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, ट्रॉली में उतरा करंट

महराजगंज में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, ट्रॉली में उतरा करंट

महराजगंज में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, ट्रॉली में उतरा करंट

By विजय चौरसिया 
Updated Date

पर्दाफाश न्यूज़ ब्यूरो महराजगंज :: महराजगंज जिले के चौक थाना क्षेत्र के झुंगवा चौराहे पर गुरुवार को दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। प्रतिमा ले जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली पर लगी सजावटी पाइप ऊपर से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की लाइन से टकरा गई, जिससे ट्रॉली में करंट उतर आया।

पढ़ें :- “सेवा भारती ने स्कूली बच्चों में जगाई जागरूकता—बाल विवाह रोकने का दिया सशक्त संदेश”

इस हादसे में छह लोग झुलसकर घायल हो गए। घायलों को आनन-फानन में जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद एक गंभीर रूप से घायल को गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।

जानकारी के मुताबिक, चौक क्षेत्र के शेखपुरवा गांव में दुर्गा पूजा की प्रतिमा रखी गई थी। गुरुवार को ग्रामीण प्रतिमा विसर्जन के लिए रोहिन नदी के चानकी घाट जा रहे थे। इसी दौरान झुंगवा चौराहे पर हादसा हो गया।

घटना में शेखपुरवा निवासी अंशिका (12) पुत्री संतोष, महिमा (14) पुत्री संतबली, दिव्या (10) पुत्री संतोष, रवीना (17) पुत्री मुराली और इन्नर (65) करंट की चपेट में आकर झुलस गए। इस बीच इन्नर को बचाने पहुंचे झुंगवा निवासी अखिलेश गुप्ता (30) भी करंट की चपेट में आ गए।

ग्रामीणों ने किसी तरह सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद इन्नर की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

पढ़ें :- अयोध्या में बिना मुआवजा किसानों की भूमि अधिग्रहण की शिकायत नितिन गडकरी तक पहुंची, मंत्री ने सपा सांसद अवधेश प्रसाद को दिया जांच का आश्वासन

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...