1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. बरेली में जिस बुजुर्ग को सांड ने मौत के घाट उतार दिया था, बड़ी कार्रवाई हुई है, DM ने दिए ये सख्त निर्देश

बरेली में जिस बुजुर्ग को सांड ने मौत के घाट उतार दिया था, बड़ी कार्रवाई हुई है, DM ने दिए ये सख्त निर्देश

उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में बुधवार की सुबह सैर पर निकले जिस बुजुर्ग व्यक्ति को सांड ने पटक पटक कर मौत के घाट उतार दिया था उस मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है। बरेली पशु चिकित्सा एंव कल्याण अधिकारी आदित्य तिवारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

बरेली। उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में बुधवार की सुबह सैर पर निकले जिस बुजुर्ग व्यक्ति को सांड ने पटक पटक कर मौत के घाट उतार दिया था उस मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है। बरेली पशु चिकित्सा एंव कल्याण अधिकारी आदित्य तिवारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

पढ़ें :- Kedartal Avalanche : राजधानी लखनऊ की दो सगी बहनों के शव बरामद, हिमस्खलन में फंसे होने की खबर मिलने पर तलाश में पहुंचा था भाई

डीएम रविन्द्र कुमार के निर्देश पर अपर नगरायुक्त सुनील कुमार यादव ने इज्जनगर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। पशु चिकित्सा अधिकारी की लापरवाही सामने आयी है।साथ ही नगर निगम सीमा में खुले पशु छोड़ने वालों पर जुर्माना के साथ पशु क्रुरता अधिनियम के तहत कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं।

आपको बता दें कि संजयनगर के नजदीक सेंट्रल स्टेट कॉलोनी में बुधवार सुबह सैर करने निकले बुजुर्ग व्यक्ति को सांड ने पटक पटक कर मौत के घाट उतार दिया था। सोशल मीडिया में यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सेंट्रल स्टेट कॉलोनी के रहने वाले अक्षय पांडे पीएनबी सिविल लाइंस ब्रांच में डिप्टी मैनेजर हैं।

उन्होंने बताया कि उनके पिता कृष्णा नंद पांडे जिनकी उम्र करीब 75 साल थी। वे पीलीभीत की शुगर मिल से केन मैनेजर पद से रिटायर्ड थे। वे डेली सुबह टहलने जाते थे। बुधवार को भी रोज की तरह वे सुबह आठ बजे के करीब घर से कुछ दूरी पर टहलने निकले थे। इसी बीच सांड ने उन्हें पटक दिया।सांड का सींग उनके पेट में घुस गई। जिसकी वजह से वह वहीं सड़क पर गिर पड़े। मौके पर ही उनकी मौत हो गई।सांड कुछ मिनट तक बुजुर्ग पर हमला करता रहा।

पढ़ें :- दीपावली के दिन लखनऊ मेट्रो का शेड्यूल बदला, शाम सात बजे तक उपलब्ध रहेगी सेवा
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...