1. हिन्दी समाचार
  2. IPL
  3. CSK की जीत के बाद ऋतुराज गायकवाड़ को लगा बड़ा झटका, भरना पड़ेगा भारी जुर्माना

CSK की जीत के बाद ऋतुराज गायकवाड़ को लगा बड़ा झटका, भरना पड़ेगा भारी जुर्माना

Ruturaj Gaikwad has been fined : आईपीएल 2026 में लगातार तीन हार के बाद चेन्नई सुपर किंग्स ने शनिवार को आखिरकार जीत का खाता खोल ही लिया। टीम ने दिल्ली कैपिटल्स को 23 रनों से हराकर पहली जीत दर्ज की। जिसके बाद सीएसके एक पायदान ऊपर चढ़कर 9वें स्थान पर पहुंच गयी है। लेकिन, इस जीत के बाद सीएसके के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ पर आईपीएल का चाबुक चला है।

By Abhimanyu 
Updated Date

पढ़ें :- IPL Double Header Match: आज आईपीएल में खेले जाएंगे दो मुकाबले, जानें- कब, कहां और किसके बीच होगी भिड़ंत

दरअसल, सीएसके के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ पर आईपीएल ने भारी भरकम जुर्माना ठोका है। यह कार्रवाई धीमी ओवर-रेट के लिए की गयी है। आईपीएल के अनुसार, चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ पर जुर्माना लगाया गया है, क्योंकि उनकी टीम ने चेन्नई के एम.ए. चिदंबरम स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ TATA इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के 18वें मैच के दौरान धीमी ओवर-रेट बनाए रखी। चूंकि IPL की आचार संहिता के अनुच्छेद 2.22 (जो न्यूनतम ओवर-रेट से जुड़े अपराधों से संबंधित है) के तहत यह उनकी टीम का इस सीज़न का पहला अपराध था, इसलिए गायकवाड़ पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया।

मैच की बात करें तो चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में शनिवार को खेले गए इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी थी। जिसके बाद सीएसके ने संजू सैमसन की 115 रनों की नाबाद पारी के बदौलत 20 ओवर में 212 रन बनाए थे। जिसके जवाब में 20 ओवर में 189 रन बनाकर ढेर हो गयी।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...