Who is Nandita Gorlosa? असम विधानसभा चुनाव से नेताओं के दल बदलने का सिलसिला जारी है। इसी कड़ी में मंत्री नंदिता गोरलोसा ने अपने मंत्री पद और भाजपा से इस्तीफा दे दिया है। इसके साथ ही उन्होंने कांग्रेस का दामन थाम लिया है। यह कदम नंदिता गोरलोसा ने तब उठाया है, जब भाजपा ने उन्हें आगामी चुनावों के लिए टिकट काटकर उनकी जगह हाफलोंग निर्वाचन क्षेत्र से रूपाली लांगथासा को अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया।

नंदिता गोरलोसा हाफलोंग (ST) निर्वाचन क्षेत्र से विधायक हैं। नामांकन जमा करने की अंतिम तिथि से ठीक एक दिन पहले भाजपा द्वारा नंदिता गोरलोसा को टिकट न देने के फैसले ने कांग्रेस को भी हाफलोंग निर्वाचन क्षेत्र से अपना उम्मीदवार बदलने के लिए प्रेरित कर दिया। पार्टी ने उन्हें हाफलोंग से चुनाव लड़ाने का फैसला किया। इस कदम को असम के पहाड़ी जिले दिमा हसाओ में एक महत्वपूर्ण राजनीतिक घटनाक्रम के तौर पर देखा जा रहा है, यहां गोरलोसा 2021 से विधायक के रूप में कार्यरत हैं और इससे पहले राज्य मंत्रिमंडल में खान एवं खनिज तथा जनजातीय आस्था जैसे विभागों की जिम्मेदारी भी संभाल चुकी हैं।
बता दें कि नंदिता गोरलोसा 2021 में भाजपा के टिकट पर हाफलोंग से विधायक चुनी गईं। अपनी जीत के बाद, उन्हें असम मंत्रिमंडल में शामिल किया गया और उन्होंने खान एवं खनिज, तथा जनजातीय आस्था एवं संस्कृति जैसे विभागों का कार्यभार संभाला।