1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. यूपी में विद्युत उपभोक्ताओं को बड़ी राहत, लगातार सातवें साल नहीं बढ़ाए जाएंगे बिजली बिल के दाम: अवधेश कुमार वर्मा

यूपी में विद्युत उपभोक्ताओं को बड़ी राहत, लगातार सातवें साल नहीं बढ़ाए जाएंगे बिजली बिल के दाम: अवधेश कुमार वर्मा

यूपी में विद्युत नियामक आयोग (UP Electricity Regulatory Commission) ने बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत दी है। लगातार सातवें साल राज्य में बिजली बिल के दाम नहीं बढ़ाए जाएंगे। उत्तर प्रदेश राज्य उपभोक्ता परिषद् के अध्यक्ष अवधेश कुमार वर्मा (Avadhesh Kumar Verma, Chairman of the Uttar Pradesh State Consumer Council) ने इस संदर्भ में एक फेसबुक पोस्ट में कहा कि देश के विद्युत उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खुशखबरी उत्तर प्रदेश में सातवें साल भी नहीं बढ़ी।

By santosh singh 
Updated Date

लखनऊ। यूपी में विद्युत नियामक आयोग (UP Electricity Regulatory Commission) ने बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत दी है। लगातार सातवें साल राज्य में बिजली बिल के दाम नहीं बढ़ाए जाएंगे। उत्तर प्रदेश राज्य उपभोक्ता परिषद् के अध्यक्ष अवधेश कुमार वर्मा (Avadhesh Kumar Verma, Chairman of the Uttar Pradesh State Consumer Council) ने इस संदर्भ में एक फेसबुक पोस्ट में कहा कि देश के विद्युत उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खुशखबरी उत्तर प्रदेश में सातवें साल भी नहीं बढ़ी। बिजली दर यथावत रहेगी. नोएडा पावर कंपनी में 10%छूट लागू रहेगी।

पढ़ें :- UP News : यूपी में 47 लाख बिजली उपभोक्ताओं को बिना बताए बढ़ाया लोड, सब्सिडी से हुए बाहर,बिना सूचना स्वीकृत भार बढ़ाना सिद्धांतों के विरुद्ध

वर्मा ने कहा कि उपभोक्ता परिषद् की लड़ाई रंग लाई। उन्होंने यह भी कहा कि विद्युत निगम चोर दरवाजे से बिजली के रेट्स बढ़ाना चाहता था लेकिन विद्युत नियामक आयोग (Electricity Regulatory Commission) के ऐलान से आज उपभोक्ताओं को बड़ी राहत मिली है।

उन्होंने यह भी कहा कि यूपी देश का पहला राज्य बन गया है जहां सात साल से दाम नहीं बढ़े। अब आने वाले समय में चार्जिंग स्टेशन है, जहां पर दिन में ई रिक्शा या ईवी चार्जिंग करेगा, उसमें 20 फीसदी की छूट मिलेगी. हालांकि यह छूट केवल दिन में रहेगी।

सरचार्ज बढ़ाने के बाद फिर हटाया गया था

नियामक आयोग का यह फैसला ऐसे समय में आया है जब बीते दिनों बिजली उपभोक्ताओं पर सरचार्ज का बोझ पहले लादा गया फिर हटा लिया गया। इस संदर्भ में उर्जा मंत्री अरविंद शर्मा का एक पत्र भी सामने आया था जिसमें उन्होंने उत्तर प्रदेश पॉवर कॉरपोरेशन लिमिटेड के चेयरमैन को फटकार लगाई थी कि बिना उनसे चर्चा किए सरचार्ज का ऐलान कैसे कर दिया गया? शर्मा ने पत्र में दावा किया था कि सरचार्ज बढ़ने की जानकारी उन्हें खबरों के जरिए हुई थी।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...