1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. भागलपुर में बड़ा रेल हादसा, पटरी पार कर रहे एक ही परिवार के दो लोगों की ट्रेन से कटकर मौत, एक बच्चा गंभीर रूप से घायल

भागलपुर में बड़ा रेल हादसा, पटरी पार कर रहे एक ही परिवार के दो लोगों की ट्रेन से कटकर मौत, एक बच्चा गंभीर रूप से घायल

बिहार के भागलपुर जिले के अकबरनगर रेलवे स्टेशन के पास आज 8 अगस्त यानी मंगलवार को एक बड़ा रेल हादसा हुआ है। यहां पर रेलवे ट्रैक पार करके स्टेशन जा रहे एक ही परिवार के सदस्य दो ट्रेनों के बीच फंस गए। इस हादसे में एक पुरुष और एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई है, जबकि उनके साथ मौजूद एक बच्चा गंभीर रूप से घायल है।

By Sushil Sah 
Updated Date

भागलपुर। बिहार के भागलपुर जिले के अकबरनगर रेलवे स्टेशन के पास आज 8 सितम्बर यानी मंगलवार को एक बड़ा रेल हादसा हुआ है। यहां पर रेलवे ट्रैक पार करके स्टेशन जा रहे एक ही परिवार के सदस्य दो ट्रेनों के बीच फंस गए। इस हादसे में एक पुरुष और एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई है, जबकि उनके साथ मौजूद एक बच्चा गंभीर रूप से घायल है।

पढ़ें :- मध्य प्रदेश के आगर-मालवा में दर्दनाक हादसा, बरसाती नाले में बही कार, 3 बच्चों समेत 8 की मौत

डाउन ट्रैक पर पैदल चलने के दौरान हुआ हादसा

स्थानीय सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक, पीड़ित परिवार भागलपुर जाने के लिए ट्रेन पकड़ने के लिए डाउन रेल पटरी पर पैदल चलकर अकबरनगर स्टेशन की ओर जा रहा था। इसी बीच अप और डाउन दोनों दिशाओं से अचानक ट्रेनें आ गईं। दोनों ओर से ट्रेन आती देखकर परिवार के सदस्य ट्रैक के बीच में ही फंस गए और पीछे से आ रही देवघर मेमू एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन की चपेट में आ गए।

घटनास्थल पर मची अफरा-तफरी, जांच में जुटी पुलिस

इस दर्दनाक हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई और भारी संख्या में स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों की मदद से गंभीर रूप से घायल बच्चे को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। इस दुखद घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और रेलवे प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई है। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मृतकों की पहचान करने की कोशिश अभी की जा रही है। इस घटना के बाद से स्थानीय लोगों में आक्रोश का माहौल बना हुआ है।

पढ़ें :- रोहतास में मूर्ति विसर्जन जुलूस पर हाइवा का कहर, 2 की मौत के बाद ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...