1. हिन्दी समाचार
  2. ब्‍यूटी
  3. Makeup Tips: इस तरह से लगाएंगी लिपस्टिक तो गुलाब पंखुड़ी जैसे नजर आएंगे होंठ

Makeup Tips: इस तरह से लगाएंगी लिपस्टिक तो गुलाब पंखुड़ी जैसे नजर आएंगे होंठ

लिपस्टिक शायद ही कोई ऐसी महिला या लड़की हो जिसके बैंग में न रखी हो। महिलाओं को मेकअप में सबसे अधिक लिपस्टिक ही पसंद होती है।

Makeup Tips:  लिपस्टिक (Lipstick) शायद ही कोई ऐसी महिला या लड़की हो जिसके बैंग में न रखी हो। महिलाओं को मेकअप में सबसे अधिक लिपस्टिक ही पसंद होती है।  लिपस्टिक चेहरे की खूबसूरती में चार चांद लगा देती है। अगर गलत तरीके से लगी हो तो यह चेहरे पर बहुत ही भद्दी लगती है। अगर यही लिपस्टिक सही ढंग से लगी हो तो चेहरे की खूबसूरती में चार चांद लगा देती है। तो चलिए बताते हैं लिक्विड लिपस्टिक को लगाने से पहले इन बातों का ध्यान रखे।

पढ़ें :- Makeup Tips: फेस पर अलग ही नजर आता है मेकअप, तो भूलकर भी न करें ये गलतियां

लिपस्टिक (Lipstick) लगाने से पहले आपको अपने लिप्स को एक्सफोलिएट करना चाहिए। क्योंकि ऐसा करने से आपके होंठो की स्किन चिकनी हो जाती है। लिक्विड लिपस्टिक कई ऐसी भी होती है जो मैट फिनिश में आती है।

Makeup Tips

एक्सफोलिएट ना करने से आपके होंठ रफ दिखाई देने लगते हैं। इसलिए, कोई भी लिक्विड लिपस्टिक लगाने से पहले होठों की डेड स्किन को साफ कर लें। होंठ चिकने हो जाते है और लिप्स्टिक (Lipstick) और निखर कर नजर आती है।

आप एक्सफोलिएट करने के लिए लिप स्क्रब से मसाज कर सकतीं  हैं। लिक्विड लिपस्टिक लगाने से पहले आप उसकी मात्रा का ध्यान रखें, ब्रश पर लिक्विड लिपस्टिक कम रखें। ऐसा करने से लिपस्टिक (Lipstick) को स्पेस मिलेगा और वो आपके होठों पर अच्छे से सेट होगी, ज्यादा मात्रा में लिक्विड लिपस्टिक लेने से वो आपके होंठे पर एक्सट्रा लग जाएगी, जिससे आपके होंठ चिपचिपे लगेंगे।

पढ़ें :- आंखों का काजल फैल कर रहा है पार्टी मूड खराब, तो इन टिप्स को फॉलो करें नहीं फैलेगा काजल

Makeup Tips

लिक्विड लिपस्टिक (Lipstick) लगाने से पहले, होंठो को जरूर मॉइश्चराइज करें। इसके लिए आप लिप बाम या वैसलीन जेली का यूज कर सकते हैं। सबसे महत्वपूर्ण बात ये कि होंठों को मश्चराइज करने के करीब 2 से 5 मिनट के बाद ही लिक्विड लिपस्टिक अप्लाई करें।

ऐसा करने से लिपस्टिक (Lipstick) होंठों पर अच्छे से सेट हो जाएगी। जब आप लिक्विड लिपस्टिक लगा रही हों तो इस बात का जरूर खयाल रखें की लिपस्टिक कई लेयर में ना लगें। ऐसा करने से आपके होंठ कुछ वक्त के बाद खराब दिखने लगेगें। होंठों पर लिपस्टिक की परतें साफ नजर आने लगेंगी।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...