1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. आंखों का काजल फैल कर रहा है पार्टी मूड खराब, तो इन टिप्स को फॉलो करें नहीं फैलेगा काजल

आंखों का काजल फैल कर रहा है पार्टी मूड खराब, तो इन टिप्स को फॉलो करें नहीं फैलेगा काजल

बार बार काजल फैल कर खराब करता है आपका मेकअप और पार्टी मूड, इन टिप्स को फॉलो करने से नहीं फैलेगा चेहरे की खूबसूरती में आंखों का मेकअप सबसे जरुरी होता है। बस हल्का सा काजल पूरे चेहरे और आंखों की खूबसूरती में चार चांद लगा देता है।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

बार बार काजल फैल कर खराब करता है आपका मेकअप और पार्टी मूड, इन टिप्स को फॉलो करने से नहीं फैलेगा
चेहरे की खूबसूरती में आंखों का मेकअप सबसे जरुरी होता है। बस हल्का सा काजल पूरे चेहरे और आंखों की खूबसूरती में चार चांद लगा देता है।

पढ़ें :- सुप्रीम कोर्ट ने पूछा क्या दीपक प्रकाश अभी भी मंत्री हैं? सम्राट सरकार-ECI और मिनिस्टर को जारी किया नोटिस

वहीं आंखों पर हल्का सा भी फैला हुआ काजल पूरे मेकअप और पार्टी मूड को खराब कर देता है। आज हम आपको कुछ ऐसी टिप्स बताने जा रहे है जिसे फॉलो करके आप अपने आंखों के काजल को फैलने से बचा सकती हैं।

आपका काजल फैले न इसके लिए अपनी आंखों के नीचे की स्किन पर फाउंडेशन या कंसीलर लगाएं और इसके सेट होने के बाद इस पर काजल लगाएं। उसके बाद पाउडर का इस्तेमाल जरुर करें। ये आपकी स्किन को ऑयली होने से बचाएगा और आपका काजल फैलेगा नहीं।

ठंडे पानी में कॉटन बॉल्स को डिप करके आंखों पर रखें। यह आपकी आईलिड के आस पास के एरिया के ऑयल बैलेंस करने में हेल्प करता है। जिससे काजल बिना पैले आंखों पर लंबे समय तक रहेगा। आंखों के नीचे बीबी क्रीम की एक लेयर सेट करें और फिर काजल लगाएं। काजल फैले न इसके लिए हमेशा काजल खरीदते समय वाटर प्रुफऔर स्मज फ्री काजल का चुनाव करें।

काजल फैले न इसके लिए सबसे पतली टिप वाले काजल पेन या पेंसिल का इस्तेमाल कर सकती है।
काजल लगाने के बाद बार बार अपनी आंखों को छूने और रगड़ने से बचें।

पढ़ें :- भाग्यशाली महिलाओं की निशानी है नाक की लौंग! जानें रहस्य

अगर आपने काजल लगाने से पहले कोई क्रीम लगा ली है तो पहले आईलीड के आस पास क्रीम को किसी टीश्यू से अच्छी तरह साफ कर लें। ऐसा करने से काजल आसानी से लग जाएगा और फैलेगा भी नहीं। अगर काजल बार बार फैल जाता है तो तीन से चार घंटे के गैप में आंख और चेहरे पर फेस पाउडर लगा लें। इससे काजल नहीं फैलेगा।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...