1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. Malaysia Helicopter Crash : मलेशिया में नौसेना के हेलीकॉप्टरों के हवा में टकराने से दस लोगों की मौत

Malaysia Helicopter Crash : मलेशिया में नौसेना के हेलीकॉप्टरों के हवा में टकराने से दस लोगों की मौत

मलेशियाई में एक हवाई दुर्घटना उस समय हुई जब हेलीकॉप्टर नौसेना की 90वीं वर्षगांठ के जश्न की तैयारी के लिए उत्तरी पेराक राज्य में एक नौसैनिक अड्डे पर प्रशिक्षण में हिस्सा ले रहे थे।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Malaysia Helicopter Crash : मलेशियाई में एक हवाई दुर्घटना उस समय हुई जब हेलीकॉप्टर नौसेना की 90वीं वर्षगांठ के जश्न की तैयारी के लिए उत्तरी पेराक राज्य में एक नौसैनिक अड्डे पर प्रशिक्षण में हिस्सा ले रहे थे। खबरों के अनुसार, मलेशियाई नौसेना ने कहा कि मंगलवार को एक प्रशिक्षण सत्र के दौरान दो सैन्य हेलीकॉप्टर आपस में टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गए, जिससे उनमें सवार सभी 10 लोगों की मौत हो गई।

पढ़ें :- जापान में 5.7 तीव्रता से आया भूकंप , दर्जनों लोग घायल, आपातकालीन संपर्क कार्यालय स्थापित

रॉयल मलेशियाई नौसेना परेड के लिए सैन्य रिहर्सल के दौरान हवा में नौसेना के दो हेलीकॉप्टरों के टकराने से दस लोगों की मौत हो गई। खबरों के अनुसार, दोनों हेलिकॉप्टरों के ज़मीन पर गिरने से पहले एक हेलिकॉप्टर ने दूसरे हेलिकॉप्टर के रोटर को काट दिया। यह घटना मलेशिया के लुमुट शहर में स्थानीय समयानुसार सुबह 09:30 बजे (02:30 BST) हुई, जो एक नौसेना बेस में हुई।

रॉयल मलेशियाई नौसेना ने कहा, “सभी पीड़ितों की घटनास्थल पर ही मौत की पुष्टि कर दी गई और अवशेषों को पहचान के लिए [लुमुट] सैन्य अस्पताल भेज दिया गया।”  घटना के कारणों की जांच के लिए एक समिति बनाएगी।

 

पढ़ें :- US Midterm Result 2026 : रिपब्लिकन पार्टी में बड़ी फूट का दावा, ट्रम्प का साथ छोड़ सकते हैं विदेश मंत्री रूबियो, उपराष्ट्रपति वेंस भी बना रहे हैं दूरी
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...