1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. कुमार विश्वास ने Maldives पर कसा तंज-” …तो किसी अशालीन आंटी के लॉन में भटकने क्या जाना ?”

कुमार विश्वास ने Maldives पर कसा तंज-” …तो किसी अशालीन आंटी के लॉन में भटकने क्या जाना ?”

पीएम मोदी के लक्ष्यद्वीप दौरे के बाद मालदीव के मंत्रियों द्वारा की गई अपमानजनक टिप्पणी को लेकर अमिताभ बच्चन और अक्षय कुमार, समेत तमाम सेलिब्रिटियों ने अपने देश के पर्यटन क्षेत्र को बढ़ावा देने की अपील की जा रही है।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

पीएम मोदी के लक्ष्यद्वीप दौरे के बाद मालदीव के मंत्रियों द्वारा की गई अपमानजनक टिप्पणी को लेकर अमिताभ बच्चन और अक्षय कुमार, समेत तमाम सेलिब्रिटियों ने अपने देश के पर्यटन क्षेत्र को बढ़ावा देने की अपील की जा रही है। इस मामले में फेमस कवि कुमार विश्वास का नाम भी जुड़ गया है। उन्होंने  सोशल मीडिया के प्लेटफार्म एक्स पर ट्वीट करके मालदीव पर करारा तंज कसा है।

पढ़ें :- श्रीकृष्ण विवाद थमा नहीं, अब धीरेंद्र शास्त्री राम पर ये क्या बोल गए, अखिलेश बोले- इसके राजनीतिक आकाओं को होगा ये मंजूर , हमें अंश मात्र भी स्वीकार्य नहीं

कुमार विश्वास ने लक्षद्वीप में यात्रा करने की बात कही है। उन्होंने एक्स पर लिखा है कि-
रत्नगर्भा भारत माता के ममतामय आँचल के रंग जब इतने मनहर, चटख और दैवीय हों तो किसी अशालीन आंटी के लॉन में भटकने क्या जाना ? अगली सपरिवार यात्रा लक्ष्यद्वीप की तय

पढ़ें :- IOA Elections : सिंधू और मीराबाई आईओए एथलीट आयोग के चुने गए सदस्य, 10 खिलाड़ियों का निर्विरोध चयन

आपको बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी 2 और 3 जनवरी को कई परियोजनाओं का उद्धाटन करने के लिए लक्षद्वीप पहुंचे थे। प्रधानमंत्री मोदी ने अपनी लक्षद्वीप यात्रा की तस्वीरों को सोशल मीडिया में शेयर किया था। इसके बाद मालदीव के मंत्रियों ने प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ टिप्पणी की थी।

इसके बाद मालदीव सरकार ने पीएम मोदी पर अपमानजन टिप्पणी पोस्ट करने वाले तीन मंत्रियों को निलंबित कर दिया है। टिप्पणियों से किनारा करते हुए कहा, ये उनकी व्यक्तिगत राय है और वे सरकार के विचारों का प्रतिनिधित्व वहीं करती।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...