कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे (Mallikarjun Kharge) ने एक्स पोस्ट पर लिखा कि ‘BPSC अभ्यर्थियों पर बिहार की NDA सरकार द्वारा बर्बरता पूर्वक लाठीचार्ज व अमानवीय अत्याचार पेपर लीक और धांधली को छिपाने के लिए किया गया है। उन्होंने कहा कि युवाओं पर तानाशाही का डंडा चलाकर उनके मनोबल को तोड़ने का प्रयास बेहद शर्मनाक व निंदनीय है।
नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे (Mallikarjun Kharge) ने एक्स पोस्ट पर लिखा कि ‘BPSC अभ्यर्थियों पर बिहार की NDA सरकार द्वारा बर्बरता पूर्वक लाठीचार्ज व अमानवीय अत्याचार पेपर लीक और धांधली को छिपाने के लिए किया गया है। उन्होंने कहा कि युवाओं पर तानाशाही का डंडा चलाकर उनके मनोबल को तोड़ने का प्रयास बेहद शर्मनाक व निंदनीय है।
BPSC अभ्यर्थियों पर बिहार की NDA सरकार द्वारा बर्बरता पूर्वक लाठीचार्ज व अमानवीय अत्याचार पेपर लीक और धांधली को छिपाने के लिए किया गया है।
युवाओं पर तानाशाही का डंडा चलाकर उनके मनोबल को तोड़ने का प्रयास बेहद शर्मनाक व निंदनीय है।
भाजपा वालों ने पूरे देश में पेपर लीक माफिया का… pic.twitter.com/2RyQ6bnuLn
पढ़ें :- Video-BJP विधायक ब्रजभूषण राजपूत, बोले- ‘किसी को बंधक बनाना मेरे लिए मामूली बात…’ पहले भी अधिकारियों को पहना चुका हूं चूड़ियां और पेटीकोट
— Mallikarjun Kharge (@kharge) December 30, 2024
खरगे ने कहा कि भाजपा वालों ने पूरे देश में पेपर लीक माफिया का जाल बिछा रखा है, जिससे युवाओं का भविष्य बर्बाद हो रहा है। पिछले 7 सालों में 70 से अधिक पेपर लीक हुए हैं। BPSC परीक्षा में 3.28 लाख युवाओं का भविष्य अधर में लटका हुआ है। जब धांधली पकड़ी जाती हैं तो भाजपा निर्लज्जता से इनकार करती है या युवाओं पर लाठियां बरसाकर उनका मुंह बंद करवाना चाहती है।
बिहार में भाजपा का डबल इंजन युवाओं पर डबल अत्याचार का प्रतीक बन गया है : प्रियंका गांधी
बिहार में तीन दिन के अंदर दूसरी बार छात्रों पर अत्याचार किया गया। परीक्षाओं में भ्रष्टाचार, धांधली, पेपर लीक रोकना सरकार का काम है। लेकिन भ्रष्टाचार रोकने की जगह छात्रों को आवाज उठाने से रोका जा रहा है।
पढ़ें :- ये ट्रेड डील देशवासियों के लिए ढेर सारा अवसर लाने वाला है...पीयूष गोयल बोले-राहुल गांधी अपनी नकारात्मक सोच से क्या चाहते हैं?
इस कड़ाके की ठंड में युवाओं पर पानी की बौछार और लाठी चार्ज करना अमानवीय है।… pic.twitter.com/te9MOhoKPG
— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) December 30, 2024
कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने एक्स पोस्ट पर लिखा कि ‘बिहार में तीन दिन के अंदर दूसरी बार छात्रों पर अत्याचार किया गया। परीक्षाओं में भ्रष्टाचार, धांधली, पेपर लीक रोकना सरकार का काम है, लेकिन भ्रष्टाचार रोकने की जगह छात्रों को आवाज उठाने से रोका जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस कड़ाके की ठंड में युवाओं पर पानी की बौछार और लाठीचार्ज करना अमानवीय है। भाजपा का डबल इंजन युवाओं पर डबल अत्याचार का प्रतीक बन गया है।