HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. भाजपा और केंद्र सरकार पर जमकर बरसे मल्लिकार्जुन खरगे, कहा-नोटबंदी और जीएसटी ने छोट-मझोले कारोबार को बर्बाद कर दिया

भाजपा और केंद्र सरकार पर जमकर बरसे मल्लिकार्जुन खरगे, कहा-नोटबंदी और जीएसटी ने छोट-मझोले कारोबार को बर्बाद कर दिया

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि, हम सभी उस गौरवशाली व‍िरासत की नुमाइंदगी कर रहे हैं, जिसे- महात्‍मा गांधी जी, पंड‍ित नेहरू जी, सुभाष चंद्र बोस जी, सरदार पटेल जी, मौलाना अबुल कलाम आज़ाद जी, डॉ. राजेंद्र प्रसाद जी, सरोजिनी नायडू जी, इंद‍िरा जी, राजीव जी ने अपने समर्पण से सींचा है। उन्होंने कहा कि, मैं राहुल गांधी जी को धन्यवाद देना चाहूंगा, जिन्होंने नफरत के माहौल में रोशनी की उम्मीद देकर संघर्ष की मशाल जला दी।

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के नवा रायपुर में कांग्रेस का 85वां पूर्ण अधिवेशन जारी हैं। दूसरे दिन यानी शनिवार को अधिवेशन को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे (Congress President Mallikarjun Kharge) ने संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने भाजपा और केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। साथ ही कहा कि, यह केवल कांग्रेस में ही संभव है कि एक साधारण व्‍यक्‍त‍ि जो कभी ब्‍लॉक कांग्रेस कमेटी का अध्‍यक्ष था, आज भारतीय राष्‍ट्रीय कांग्रेस का अध्‍यक्ष न‍िर्वाच‍ित हो गया। यह लोकतंत्र का सबसे बड़ा सबूत है।

पढ़ें :- Viral video: प्रयागराज में राहुल गांधी और अखिलेश यादव की जनसभा में बड़ी संख्या में जुटे समर्थक, भीड़ हुई बेकाबू

कांग्रेस अध्यक्ष (Mallikarjun Kharge) ने कहा कि, हम सभी उस गौरवशाली व‍िरासत की नुमाइंदगी कर रहे हैं, जिसे- महात्‍मा गांधी जी, पंड‍ित नेहरू जी, सुभाष चंद्र बोस जी, सरदार पटेल जी, मौलाना अबुल कलाम आज़ाद जी, डॉ. राजेंद्र प्रसाद जी, सरोजिनी नायडू जी, इंद‍िरा जी, राजीव जी ने अपने समर्पण से सींचा है। उन्होंने कहा कि, मैं राहुल गांधी जी को धन्यवाद देना चाहूंगा, जिन्होंने नफरत के माहौल में रोशनी की उम्मीद देकर संघर्ष की मशाल जला दी।

‘भारत जोड़ो यात्रा’ देश की उम्मीदों की नई सुबह का नाम है, जिसकी रोशनी पूरे देश में फैल चुकी है। भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि, मल्लिकार्जुन खरगे (Mallikarjun Kharge)  ने कहा कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के पूर्ण अधिवेशन को रोकने के लिए ईडी से छापे पड़वाए गए, जिसका कार्यकर्ताओं ने डटकर मुकाबला किया। उन्होंने कहा कि आज देश कठिन चुनौतियों से जूझ रहा है। नोटबंदी और जीएसटी पर भी उन्होंने सवाल उठाया।

कांग्रेस अध्यक्ष (Mallikarjun Kharge)  ने कहा कि, गलत तरीके से बनाई गई और गलत तरीके से लागू की गई जीएसटी ने छोटे उद्योगों और व्यापारियों को चौपट कर दिया। वहीं, नोटबंदी ने करोड़ों मजदूरों को दर-बदर की ठोकर खाने को मजबूर कर दिया। दवा के लिए लोग भटकते नजर आए। यहां तक कि अंतिम संस्कार करने के लिए भी लोग लाइन में लगे हुए नजर आए।

पढ़ें :- राहुल गांधी की छवि खराब करने के लिए BJP ने खर्च किए करोड़ों रुपए, मोदी ने गिराई पीएम पद की गरिमा : प्रियंका गांधी
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...