1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. ममता बनर्जी का बड़ा एलान, बोलीं-तृणमूल कांग्रेस पार्टी पश्चिम बंगाल में अकेले दम पर लड़ेगी विधानसभा चुनाव

ममता बनर्जी का बड़ा एलान, बोलीं-तृणमूल कांग्रेस पार्टी पश्चिम बंगाल में अकेले दम पर लड़ेगी विधानसभा चुनाव

तृणमूल कांग्रेस (TMC) सुप्रीमो ममता बनर्जी मंगलवार को बड़ा एलान करते हुए कहा कि हमारी पार्टी पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के अकेले लड़ेगी​। ममता बनर्जी ने TMC विधायकों की बैठक में स्पष्ट कहा था कि पार्टी किसी भी गठबंधन (खासकर कांग्रेस के साथ) में नहीं जाएगी और अकेले ही चुनाव लड़ेगी।

By संतोष सिंह 
Updated Date

कोलकाता। तृणमूल कांग्रेस (TMC) सुप्रीमो ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) मंगलवार को बड़ा एलान करते हुए कहा कि हमारी पार्टी पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के अकेले लड़ेगी​। ममता बनर्जी ने TMC विधायकों की बैठक में स्पष्ट कहा था कि पार्टी किसी भी गठबंधन (खासकर कांग्रेस के साथ) में नहीं जाएगी और अकेले ही चुनाव लड़ेगी। उन्होंने दावा किया कि TMC दो-तिहाई बहुमत के साथ सत्ता में वापसी करेगी और चौथी बार सरकार बनाएगी।

पढ़ें :- पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले ममता बनर्जी ने कर दिया बड़ा खेला, पुरोहित-इमाम बढ़ाया भत्ता और सरकारी कर्मचारियों के लिए डीए का किया एलान

TMC के मुखपत्र ‘जागो बांग्ला’ में भी यह बात प्रकाशित हुई थी। उनके भतीजे और TMC महासचिव अभिषेक बनर्जी (TMC General Secretary Abhishek Banerjee) ने भी बाद में इसकी पुष्टि की कि पार्टी अपनी ताकत पर अकेले लड़ेगी। TMC इस फैसले से विपक्षी वोट बंटने का खतरा BJP के लिए फायदेमंद हो सकता है, लेकिन TMC अपनी मजबूत पकड़ (2021 में 215 सीटें जीती थीं) पर भरोसा जता रही है। हाल के महीनों में TMC संगठन को मजबूत करने पर फोकस कर रही है। चुनाव मार्च-अप्रैल 2026 में होने की संभावना है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...