ग्रह मंडल के सेनापति मंगल देव का गोचर होने वाला है। ज्ञान गुण सागर मंगल देव अभी तक वृश्चिक राशि में विद्यमान हैं।
मंगल देव का यह परिवर्तन बहुत तेजी से प्रभाव दिखा सकता है। कर्क, तुला, कुम्भ और मीन राशि के लिए यह परिवर्तन शुभ है। इनके अटके हुए काम तेजी से आगे बढ़ेंगे। कार्यों में सफलता मिलेगी। अर्थ से जुड़े मामले संवरेंगे। इन्हें जल्दबाजी से बचना होगा।
उपाय
इस समय नित्य प्रातः काल सूर्य देव को जल अर्पित करें। सुबह और शाम के वक्त एक एक बार “संकटमोचन हनुमानाष्टक” का पाठ करें। संभव तो नियमित रूप से गुड़ का दान करें। लाल रंग की वस्तुओं से इस समय परहेज करें।