HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. ब्रिटेन के आम चुनाव में पूर्व पीएम लिज ट्रस समेत ऋषि सुनक के कई कैबिनेट मंत्रियों को मिली करारी शिकस्त

ब्रिटेन के आम चुनाव में पूर्व पीएम लिज ट्रस समेत ऋषि सुनक के कई कैबिनेट मंत्रियों को मिली करारी शिकस्त

ब्रिटेन के आम चुनाव में पूर्व प्रधानमंत्री लिज ट्रस (Former PM Liz Truss) के साथ ही कंजर्वेटिव पार्टी (Conservative Party)  के कई कैबिनेट मंत्रियों को भी हार का सामना करना पड़ा है। लेबर पार्टी ने ऐतिहासिक बहुमत हासिल करते हुए कंजर्वेटिव पार्टी (Conservative Party) को बुरी तरह पछाड़ दिया है।

By संतोष सिंह 
Updated Date

लंदन। ब्रिटेन के आम चुनाव (UK General Election) में पूर्व प्रधानमंत्री लिज ट्रस (Former PM Liz Truss) के साथ ही कंजर्वेटिव पार्टी (Conservative Party)  के कई कैबिनेट मंत्रियों को भी हार का सामना करना पड़ा है। लेबर पार्टी ने ऐतिहासिक बहुमत हासिल करते हुए कंजर्वेटिव पार्टी (Conservative Party) को बुरी तरह पछाड़ दिया है। लिज ट्रस (Liz Truss), ऋषि सुनक (Rishi Sunak) से पहले ब्रिटेन की प्रधानमंत्री बनी थी, लेकिन 45 दिन बाद ही उन्हें इस्तीफा देना पड़ा था।

पढ़ें :- ब्रिटिश पीएम ऋषि सुनक ने देश के आखिरी संबोधन में राष्ट्र से मांगी माफी और उपलब्धियां भी गिनाईं, जानें क्या-क्या बोले?

लिज ट्रस का बतौर पीएम 45 दिन का कार्यकाल रहा आलोचकों के निशाने पर

कंजर्वेटिव पार्टी (Conservative Party)  के समर्थक मानते हैं कि पार्टी की ऐतिहासिक हार के लिए लिज ट्रस (Liz Truss) की सरकार के वो अशांत 45 दिन भी जिम्मेदार हैं। लिज ट्रस को वेस्ट नॉरफॉक सीट पर लेबर पार्टी (Labour Party) के उम्मीदवार टेरी जेर्मी ने करीबी मुकाबले में 630 वोटों से हरा दिया। देश के पहले ब्रिटिश भारतीय मूल के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक (Rishi Sunak) उत्तरी इंग्लैंड की अपनी रिचमंड और नॉर्थलेर्टन सीट पर जीत दर्ज करने में सफल रहे हैं। हालांकि कंजर्वेटिव पार्टी (Conservative Party) की 14 साल बाद सत्ता से विदाई हो गई है। न सिर्फ लिज ट्रस (Liz Truss)  , बल्कि कंजर्वेटिव पार्टी (Conservative Party)  के कई बड़े नेताओं को हार का सामना करना पड़ा है। इनमें पेनी मोर्डंट और पूर्व मंत्री जैकब रीस मोग का नाम भी शामिल है।

साथ ही ब्रिटेन के रक्षा मंत्री ग्रांट शैप्स, न्याय मंत्री एलेक्स चाक और कैबिनेट मंत्री मिशेल डोनेलन को भी हार का सामना करना पड़ा है। हालांकि कंजर्वेटिव पार्टी के नेता जेरेमी हंट, जिन्हें कमजोर माना जा रहा था, वह अभी बढ़त बनाए हुए हैं। दक्षिणी इंग्लैंड में कंजर्वेटिव पार्टी को लिबरल डेमोक्रेट्स पार्टी (Liberal Democrats Party) ने तगड़ा झटका दिया है। दक्षिण इंग्लैंड में लिबरल डेमोक्रेट्स पार्टी (Liberal Democrats Party) ने शानदार प्रदर्शन किया है। दक्षिणपंथी नेता निगेल फराज की पार्टी रिफॉर्म यूके के समर्थन में भी कमी आई है।

साथ ही कंजर्वेटिव सरकार (Conservative Government) में पूर्व मंत्री रहे जॉनी मर्सर भी हार गए। शिक्षा मंत्री गिलियन कीगन को भी हार का सामना करना पड़ा है। संस्कृति मंत्री लूसी फ्रेज़र एली की भी हार हुई है। ब्रिटेन के आम चुनाव के नतीजे घोषित हो चुके हैं। इन नतीजों के अनुसार, लेबर पार्टी ने प्रचंड जीत हासिल की है और 650 में से 411 सीटों पर जीत दर्ज की है। वहीं सत्ताधारी कंजर्वेटिव पार्टी (Conservative Party) 119 सीटों पर सिमट गई है। लेबर पार्टी के नेता कीर स्टार्मर (Labour Party leader Keir Starmer) ब्रिटेन के अगले प्रधानमंत्री होंगे। ऋषि सुनक (Rishi Sunak)  ने पीएम पद से इस्तीफे का एलान कर दिया है, साथ ही उन्होंने कीर स्टार्मर (Keir Starmer)को जीत की बधाई भी दी है।

पढ़ें :- PM Modi Congratulate Keir Starmer: पीएम मोदी ने लेबर पार्टी की ऐतिहासिक जीत पर कीर स्टार्मर को दी बधाई

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...