1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Mathura Boat Collides : यमुना नदी में पांटून पुल से टकराई नाव, 25 लोग थे सवार, बचाव दल ने 15 को बचाया और तीन की मौत

Mathura Boat Collides : यमुना नदी में पांटून पुल से टकराई नाव, 25 लोग थे सवार, बचाव दल ने 15 को बचाया और तीन की मौत

यूपी के मथुरा जिले के वृंदावन में शुक्रवार दोपहर एक बड़ा हादसा हो गया है। केसी घाट पर श्रद्धालुओं से भरी एक नाव पांटून पुल से टकराकर यमुना नदी में पलट गई। इस दुर्घटना में नाव सवार करीब 25 श्रद्धालु यमुना के पानी में डूब गए।

By शिव मौर्या 
Updated Date

वृंदावन। यूपी के मथुरा जिले के वृंदावन में शुक्रवार दोपहर एक बड़ा हादसा हो गया है। केसी घाट पर श्रद्धालुओं से भरी एक नाव पांटून पुल से टकराकर यमुना नदी में पलट गई। इस दुर्घटना में नाव सवार करीब 25 श्रद्धालु यमुना के पानी में डूब गए।

पढ़ें :- Video- 'प्रवेश वर्मा केमिकल को बताते थे जहर, आज खुद ही इसे यमुना से झाग हटाने के लिए डलवा रहे...' AAP का आरोप

हादसे में अब तक तीन की मौत

सूचना मिलते ही पुलिस और गोताखोरों की टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई है। उन्होंने बिना देर किए बचाव अभियान शुरू कर दिया। अब तक करीब 15 श्रद्धालुओं को यमुना से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। इनमें से एक श्रद्धालु को यमुना से निकालकर संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। अन्य डूबे हुए श्रद्धालुओं की तलाश अभी भी जारी है। इस हादसे में तीन श्रद्धालुओं की मौत की सूचना मिली है।

पुलिस और स्थानीय प्रशासन मिलकर बड़े पैमाने पर बचाव अभियान में जुटे

पुलिस और स्थानीय प्रशासन मिलकर बड़े पैमाने पर बचाव अभियान चला रहे हैं। गोताखोर यमुना के गहरे पानी में डूबे हुए लोगों की तलाश में जुटे हैं। दुर्घटनास्थल पर भारी भीड़ जमा हो गई है, जिससे बचाव कार्य में थोड़ी बाधा आ रही है। प्रशासन ने लोगों से शांत रहने और बचाव दल का सहयोग करने की अपील की है। स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...