HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Budh Gochar october 2023 : ग्रहों के राजकुमार की चाल बदलने वाली है, जानें इन राशियों का हाल

Budh Gochar october 2023 : ग्रहों के राजकुमार की चाल बदलने वाली है, जानें इन राशियों का हाल

नवग्रहों में बुध को ग्रहों का राजकुमार कहा जाता है। आगामी 19 अक्टूबर 2023 को बुध सुबह 01 बजकर 06 मिनट पर राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Budh Gochar 2023 : नवग्रहों में बुध को ग्रहों का राजकुमार कहा जाता है। आगामी 19 अक्टूबर 2023 को बुध सुबह 01 बजकर 06 मिनट पर राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं। इस दौरान बुध तुला राशि में प्रवेश करेंगे। बुध के इस गोचर का असर सभी राशियों पर पड़ेगा। कुछ राशियों पर यह असर शुभ तो कुछ राशियों पर अशुभ असर पड़ता है आइए जानते हैं कि वे कौन सी राशियां हैं, जिनको नवंबर तक बेहद ही सावधान रहने की आवश्यकता है।

पढ़ें :- Amazing Owl Facts : उल्लू को कहीं सौभाग्य माना जाता है तो कहीं अशुभ , ऐसे देता है सफलता का संकेत

मेष राशि
इस दौरान आपको काफी सोच-समझकर निर्णय लेने की आवश्यकता है। आपके द्वारा लिया गया निर्णय आपकी आर्थिक स्थिति को खराब कर सकता है। वर्कप्लेस पर भी आपका किसी से झगड़ा हो सकता है. आर्थिक परेशानियों से बचने के लिए आपको बजट बनाकर चलना होगा।

वृषभ राशि
बुध के गोचर से वृषभ राशि वालों को कई प्रकार की  कठिन चुनौतियों का मुकाबला करना पड़ सकता है। इस दौरान आपको अपनी सेहत का भी ध्यान रखना होगा। नौकरी में पदोन्नति चाहते हैं तो धैर्य रखें।वृषभ राशि वाले लोगों को अपनी भाषा और बातचीत में सावधानी बरतने की आवश्यकता है।

कर्क राशि
आपके सामने कई सारी बाधाएं आएंगी, हालांकि अंत में सफलता हासिल करेंगे। आर्थिक मामलों में आपको सावधानी बरतनी चाहिए। जल्दबाजी में आपको कोई भी निर्णय नहीं लेना चाहिए।

पढ़ें :- Hanuman ji ने की थी इतिहास में सबसे पहली सर्जिकल स्ट्राइक, रामायण में हो चुका वर्णन
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...