फेसबुक की मूल कंपनी मेटा ने घोषणा की है कि वह सैन फ्रांसिस्को प्रायद्वीप स्थित अपने कार्यालयों में 102 और कर्मचारियों की छंटनी करेगी। छंटनी का यह नवीनतम दौर ऐसे समय में हो रहा है जब कंपनी अपना निवेश Metaverse Division से हटाकर Wearable technology की ओर मोड़ रही है।
Meta Layoffs : फेसबुक की मूल कंपनी मेटा ने घोषणा की है कि वह सैन फ्रांसिस्को प्रायद्वीप स्थित अपने कार्यालयों में 102 और कर्मचारियों की छंटनी करेगी। छंटनी का यह नवीनतम दौर ऐसे समय में हो रहा है जब कंपनी अपना निवेश Metaverse Division से हटाकर Wearable technology की ओर मोड़ रही है। कंपनी ने कैलिफोर्निया के रोजगार विकास विभाग को इन छंटनी की जानकारी दी है, जिससे silicon Valley में सैन फ्रांसिस्को प्रायद्वीप पर स्थित मेटा के सभी कार्यालय प्रभावित होंगे, जिनमें San Mateo County की सुविधाएं और कंपनी का Menlo Park मुख्यालय शामिल हैं।
सिलिकॉन वैली बिजनेस जर्नल के मुताबिक, एक ईमेल में मेटा के एक प्रवक्ता ने कहा है, “हमने पिछले महीने कहा था कि हम अपने कुछ इनवेस्टमेंट को मेटावर्स से वियरेबल्स की ओर शिफ्ट कर रहे हैं। यह उसी कोशिश का हिस्सा है। हम इस साल वियरेबल्स की ग्रोथ को सपोर्ट करने के लिए बची हुई रकम को फिर से इनवेस्ट करने की योजना बना रहे हैं।”
यह घोषणा मेटा के Reality Labs Division में 10% की कटौती के पहले के फैसले के बाद आई है। यह टीम मेटावर्स सहित Augmented reality products और सेवाओं का प्रबंधन करती है। हाल के महीनों में, मेटा ने अपने मेनलो पार्क डिवीजन में 318 कर्मचारियों की छंटनी भी की है।
इससे पहले मेटा ने 3 वीआर गेम स्टूडियो बंद कर दिए, बैटमैन: आर्कहम शैडो का सीक्वल रद्द कर दिया और होराइजन वर्क रूम्स को बंद कर दियारियलिटी लैब्स डिवीजन ऑगमेंटेड रियलिटी प्रोडक्ट्स और सर्विसेज को संभालती है, जिसमें मेटावर्स भी शामिल है।