दुनिया की दिग्गज आटोमोबाइल कंपनी JSW MG मोटर इंडिया 20 अप्रैल को भारतीय बाजार में मैजेस्टर SUV लॉन्च करने जा रही है। लांच से पहले SUV की चर्चा हर तरफ हो रही है।
MG Majestor SUV : दुनिया की दिग्गज आटोमोबाइल कंपनी JSW MG मोटर इंडिया 20 अप्रैल को भारतीय बाजार में मैजेस्टर SUV लॉन्च करने जा रही है। लांच से पहले SUV की चर्चा हर तरफ हो रही है। कंपनी ने जम्मू-कश्मीर में एक चालू रेलवे ट्रैक पर ट्रेन खींचने के चैलेंज को पूरा करके गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स (Guinness Book of World Records) में अपना नाम दर्ज कराया है। कंपनी ने बताया कि इस प्री-लॉन्च SUV ने 406.4 टन वजनी ट्रेन को 300 फीट से अधिक दूरी तक खींचकर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम किया। यह रिकॉर्ड अब तक की सबसे भारी ट्रेन को SUV से खींचने का है।
सबसे भारी ट्रेन खींचने की गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स कैटेगरी को पहले से ही इंसानी ताकत से जोड़ा जाता रहा है। गिनीज़ का मौजूदा रिकॉर्ड 1999 में जुराज बारबेरिक ने बनाया था, जिन्होंने स्लोवाकिया में 4.5 मीटर से ज़्यादा 1,000 टन वज़न वाली 20-कार वाली मालगाड़ी खींची थी। MG की कोशिश
खबरों के अनुसार, इस टेस्ट के लिए जिस SUV का इस्तेमाल किया गया था, वह एक स्टॉक प्रोडक्शन यूनिट था, जिससे यह साफ होता है कि यह उपलब्धि बिना किसी खास बदलाव के हासिल की गई थी।
इंजन
SUV में 2.0 लीटर टर्बो डीजल इंजन लगा है, जो 215 hp का पावर और 278 Nm का अधिकतम टॉर्क जनरेट करता है। इसमें 8-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन भी है। साथ ही इसमें तीन लॉकिंग डिफरेंशियल भी दिए गए हैं।