1. हिन्दी समाचार
  2. फूड
  3. Mint-Pomegranate Raita :  पुदीना-अनार रायता पाचन को बेहतर बनाता है, परोसे मसालेदार खाने के साथ

Mint-Pomegranate Raita :  पुदीना-अनार रायता पाचन को बेहतर बनाता है, परोसे मसालेदार खाने के साथ

पुदीना-अनार रायता एक बेहद ताज़ा, खट्टा-मीठा और सेहतमंद भारतीय साइड-डिश है जो गर्मियों के मौसम में शरीर को ठंडक पहुंचाता है। इसे पुलाव या पराठे के साथ परोसा जाता है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Mint-Pomegranate Raita : पुदीना-अनार रायता एक बेहद ताज़ा, खट्टा-मीठा और सेहतमंद भारतीय साइड-डिश है जो गर्मियों के मौसम में शरीर को ठंडक पहुंचाता है। इसे पुलाव या पराठे के साथ परोसा जाता है। भारतीय भोजन में रायता सिर्फ एक साइड डिश नहीं, बल्कि खाने के स्वाद और पाचन को बेहतर बनाने वाला अहम हिस्सा माना जाता है। खासकर गर्मियों के मौसम में दही से बनी रेसिपीज़ शरीर को ठंडक पहुंचाने के साथ-साथ कई स्वास्थ्य लाभ भी देती हैं। अगर आप रोज़ के साधारण रायते से कुछ अलग और स्वादिष्ट बनाना चाहते हैं, तो पुदीना-अनार रायता आपके लिए बेहतरीन विकल्प हो सकता है।

पढ़ें :- अब घर पर बनाये खट्टी-मिठ्ठी जीरा पाचक गोलियां, खाने के बाद मुंह का स्वाद हो जाएगा लाजवाब

विधि
सबसे पहले दही को अच्छी तरह फेंट लें ताकि वह पूरी तरह स्मूद और क्रीमी हो जाए। यदि दही बहुत गाढ़ा हो तो उसमें 2–3 चम्मच ठंडा पानी या दूध मिलाकर मनचाही कंसिस्टेंसी बना लें।अब फेंटे हुए दही में काला नमक, सफेद नमक, भुना जीरा पाउडर, चाट मसाला और चीनी डालें। सभी सामग्रियों को अच्छी तरह मिला लें।

बारीक कटी हरी मिर्च और पुदीने की पत्तियां
दही के मिश्रण में बारीक कटी हरी मिर्च और पुदीने की पत्तियां डालें। (आप चाहें तो पुदीने को थोड़े से पानी के साथ पीसकर उसका पेस्ट भी मिला सकते हैं)।

फ्रिज में ठंडा होने दें
रायते को सर्विंग बाउल में निकालें। ऊपर से बचे हुए अनार के दाने और पुदीने की पत्ती से सजाएं। इसे परोसने से पहले 15-20 मिनट के लिए फ्रिज में ठंडा होने दें।

पढ़ें :- Gala Dinner: कैसे ‘खाना’ बना मोदी की असरदार डिप्लोमेसी, विदेशी मेहमानों ने चखा देश का पारंपरिक स्वाद
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...