1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. शोक की घड़ी में परिवार के साथ खड़े दिखे विधायक ऋषि त्रिपाठी, दी श्रद्धांजलि और बंधाया ढांढस

शोक की घड़ी में परिवार के साथ खड़े दिखे विधायक ऋषि त्रिपाठी, दी श्रद्धांजलि और बंधाया ढांढस

शोक की घड़ी में परिवार के साथ खड़े दिखे विधायक ऋषि त्रिपाठी, दी श्रद्धांजलि और बंधाया ढांढस

पर्दाफाश न्यूज़ ब्यूरो महराजगंज :: नौतनवा विधानसभा के विधायक ऋषि त्रिपाठी ने जनप्रतिनिधि होने के साथ-साथ मानवीय संवेदनाओं का परिचय देते हुए नगर पंचायत सोनौली के वार्ड नंबर-5 निवासी होटल व्यवसायी सूरज गुप्ता के पिता स्वर्गीय शिव शंकर गुप्ता के निधन के उपरांत आयोजित शांति भोज कार्यक्रम में पहुंचकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

पढ़ें :- युवाओं को अनपढ़ और ज़ाहिल बनाना चाहती है मोदी-योगी सरकार, इसीलिए जौहर यूनिवर्सिटी पर हो रही है कार्रवाई : संजय सिंह

विधायक ऋषि त्रिपाठी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोकाकुल परिवार से मुलाकात की और उन्हें इस कठिन समय में धैर्य एवं संबल प्रदान करने की कामना की। उन्होंने कहा कि किसी प्रियजन का जाना जीवन की ऐसी क्षति है जिसकी भरपाई संभव नहीं है, लेकिन दुख की इस घड़ी में पूरा समाज और क्षेत्र परिवार के साथ खड़ा है।

शांति भोज कार्यक्रम के दौरान विधायक ने उपस्थित नगरवासियों से आत्मीयता के साथ मुलाकात की, उनका कुशलक्षेम जाना और क्षेत्र की सामाजिक एकता एवं पारिवारिक मूल्यों को मजबूत बनाए रखने का संदेश दिया। उनके इस संवेदनशील व्यवहार की स्थानीय लोगों ने सराहना की।

इस अवसर पर नौतनवा क्षेत्र के ब्लॉक प्रमुख राकेश मद्धेशिया, मनोनीत सभासद रवि वर्मा, प्रेम जायसवाल, सागर विश्वकर्मा, चंदन जायसवाल सहित बड़ी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के नेता, कार्यकर्ता एवं नगर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

सभी ने स्वर्गीय शिव शंकर गुप्ता को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं और ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा परिजनों को इस अपार दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

पढ़ें :- हनुमानगढ़ी की सीढ़ियों पर कभी नमाज नहीं हुई, योगी आदित्यनाथ ने झूठ बोलकर अयोध्या का अपमान किया: शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती

महराजगंज ब्यूरो प्रभारी विजय चौरसिया की रिपोर्ट 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...