Sonam Wangchuk's Hunger Strike : केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर पिछले 20 दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की सेहत हर रोज गिरती जा रही है। देश की कई मशहूर हस्तियों ने इस प्रसिद्ध इंजीनियर, नवाचारी (इनोवेटर), और शिक्षा सुधारक की सेहत को लेकर चिंता व्यक्त की है। इस बीच, अभिनेता आमिर खान का बड़ा बयान सामने आया है। आमिर का कहना है कि '3 इडियट्स' फिल्म सोनम वांगचुक से प्रेरित नहीं थी।
Sonam Wangchuk’s Hunger Strike : केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर पिछले 20 दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की सेहत हर रोज गिरती जा रही है। देश की कई मशहूर हस्तियों ने इस प्रसिद्ध इंजीनियर, नवाचारी (इनोवेटर), और शिक्षा सुधारक की सेहत को लेकर चिंता व्यक्त की है। इस बीच, अभिनेता आमिर खान का बड़ा बयान सामने आया है। आमिर का कहना है कि ‘3 इडियट्स’ फिल्म सोनम वांगचुक से प्रेरित नहीं थी।
दरअसल, करीब 17 साल पहले आयी फिल्म 3 इडियट्स में आमिर खान ने रैंचो (‘फुंसुख वांगडू’) का किरदार निभाया था, जिसको लेकर अब तक यही समझा जाता रहा है कि ये किरदार लद्दाख के इनोवेटर सोनम वांगचुक पर आधारित था। वहीं, लंदन में ब्रिटिश फिल्म इंस्टीट्यूट में लंदन इंडिया फिल्म फेस्टिवल में शामिल हुए अभिनेता आमिर खान से दर्शकों के साथ सवाल-जवाब के दौरान पूछा गया कि उनकी मशहूर फिल्म ‘3 इडियट्स’ का किरदार ‘फुंसुख वांगडू’, लद्दाख के इनोवेटर वांगचुक पर आधारित था। इस पर अभिनेता ने कहा कि “नहीं! असल में यह सच नहीं है। यह एक गलतफहमी है।” इस सवाल जवाब से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
उन्होंने आगे बताया, “जब हम ‘3 इडियट्स’ फ़िल्म बना रहे थे, तब मुझे मिस्टर सोनम के बारे में पता नहीं था। मैंने हाल ही में चतुर का एक वीडियो देखा, जिसमें उसने कहा था, ‘नहीं, वह गलत है।’ हो सकता है चतुर ऐसा ही सोच रहा हो, लेकिन मैं आपको बताना चाहता हूँ कि न तो डायरेक्टर राजकुमार हिरानी, न राइटर अभिजात जोशी और न ही मुझे… हममें से किसी को भी मिस्टर सोनम के बारे में पता नहीं था।”
बॉलीवुड अभिनेता ने आगे कहा, “वैसे, मिस्टर सोनम जो काम कर रहे हैं, वह हर हाल में अच्छा काम है। उनका सम्मान करने के लिए यह ज़रूरी नहीं है कि वे ‘3 इडियट्स’ के किरदार जैसे हों।” जब उनसे पूछा गया कि क्या इस बारे में पहले ही साफ़ तौर पर बताया जा चुका है, तो आमिर ने फिर कहा, “सिर्फ़ तथ्यों के आधार पर कहूँ तो… असल में, सोनम जी ने ही यह बात कही थी। उन्होंने यह भी कहा था कि यह किरदार उन पर आधारित नहीं है।”
आमिर से वांगचुक की भूख हड़ताल के बारे में भी पूछा गया, जो अब 19वें दिन में पहुँच गई है। चिंता ज़ाहिर करते हुए आमिर ने कहा, “मुझे लगता है कि हम सभी उनकी सेहत और ज़िंदगी को लेकर चिंतित हैं। हम उम्मीद करते हैं कि सब कुछ ठीक-ठाक हो जाए और हम सभी यही चाहते हैं कि वे अपना अनशन खत्म कर दें।”
Today at @BFI I asked Mr Amir Khan about @Wangchuk66 and his fast. Here is his response: @abhijeet_dipke @CJP_2029 @Cockroachisback @SauravDassss pic.twitter.com/jkeKFssrDX
— nabanita sircar (@sircarnabanita) July 16, 2026
गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों से कई सारे बॉलीवुड हस्तियों ने भूख हड़ताल के कारण सामाजिक कार्यक्रता सोनम वांगचुक की तबीयत खराब होने को लेकर प्रतिक्रिया दी थी। सभी ने उनसे वैज्ञानिक से भूख हड़ताल खत्म करने की अपील की थी। उनका मानना है कि इस आंदोलन से ज्यादा वांगचुक की सेहत जरूरी है। इस बीच 3 इडियट्स फिल्म में चतुर का किरदार निभाने वाले अमेरिकी-भारतीय अभिनेता ओमी वैद्य का एक वीडियो भी सामने आया था, जिसमें वो कह रहे थे कि वो ‘रैंचो’ यानी सोनम वांगचुक को मरते हुए नहीं देखना चाहते।