1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. कारोबारियों की रैली के खिलाफ सड़क पर उतरे मनसे कार्यकर्ता, पुलिस ने कई को हिरासत में लिया

कारोबारियों की रैली के खिलाफ सड़क पर उतरे मनसे कार्यकर्ता, पुलिस ने कई को हिरासत में लिया

महाराष्ट्र में भाषा को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है। इन सबके बीच एक फूड स्टॉल मालिक को थप्पड़ मारे जाने के विरोध में व्यापारियों ने प्रदर्शन किया। वहीं, इसके जवाब में महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) ने रैली निकाली और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

By शिव मौर्या 
Updated Date

मुंबई। महाराष्ट्र में भाषा को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है। इन सबके बीच एक फूड स्टॉल मालिक को थप्पड़ मारे जाने के विरोध में व्यापारियों ने प्रदर्शन किया। वहीं, इसके जवाब में महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) ने रैली निकाली और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। मनसे कार्यकर्ताओं ने सरकार पर विरोध प्रदर्शन की अनुमति नहीं देने का आरोप लगाया। वहीं, इसको लेकर मनसे कार्यकर्ताओं और नेताओं को हिरासत में लिया गया है।

पढ़ें :- इमरान मसूद ने हुमायूं कबीर जाहिल और वाहियात आदमी बताया, ममता बनर्जी से पूछा कि क्यों नहीं कर रहीं वो इसके खिलाफ कार्रवाई?

दरअसल, पिछले सप्ताह मीरा भायंदर इलाके में एक फूड स्टॉल के मालिक को मनसे के कार्यकर्ताओं ने थप्पड़ जड़ दिया था। कहा जा रहा है कि, मराठी में बात नहीं करने पर उन्हें पीटा गया था। इसको लेकर सात लोगों को हिरासत में लिया गया था, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें नोटिस देकर छोड़ दिया था। वहीं, इसको लेकर वहां के व्यापारियों ने नाराजगी जताई और विरोध प्रदर्शन किया था।

वहीं, मंगलवार को मनसे ने व्यापारियों के विरोध में प्रदर्शन के जवाब में रैली निकाली। इस दौरान सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गयी। इस दौरान पुलिस ने कई मनसे कार्यकर्ताओं हिरासत में ले लिया। वहीं, पुलिस का कहना है कि, कानून व्यवस्था को लेकर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। स्थिति शांतिपूर्ण है। हम लोगों से कह रहे हैं कि वे यहां इकट्ठा न हों। अविनाश जाधव हिरासत में है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...