IPL 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स की कमान अजिंक्य रहाणे के हाथों में है, लेकिन टीम की कप्तानी को लेकर अब चर्चा तेज हो गई है। भारतीय टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने KKR को एक बड़ी सलाह देते हुए कहा है कि टीम को रिंकू सिंह को भविष्य के कप्तान के तौर पर तैयार करना चाहिए। कैफ का मानना है कि रिंकू सिंह न सिर्फ बेहतरीन बल्लेबाज हैं,
IPL 2026: IPL 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स की कमान अजिंक्य रहाणे के हाथों में है, लेकिन टीम की कप्तानी को लेकर अब चर्चा तेज हो गई है। भारतीय टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने KKR को एक बड़ी सलाह देते हुए कहा है कि टीम को रिंकू सिंह को भविष्य के कप्तान के तौर पर तैयार करना चाहिए। कैफ का मानना है कि रिंकू सिंह न सिर्फ बेहतरीन बल्लेबाज हैं, बल्कि उनमें कप्तानी संभालने की मानसिक मजबूती भी है। उन्होंने कहा कि रिंकू ऐसे खिलाड़ी हैं, जो दबाव में मैच जिताने की क्षमता रखते हैं और यही एक कप्तान की सबसे बड़ी खूबी होती है।
दरअसल, पिछले सीजन में भी रहाणे की कप्तानी में KKR प्लेऑफ तक नहीं पहुंच पाई थी। ऐसे में टीम मैनेजमेंट अब भविष्य की रणनीति पर भी विचार कर रहा है। मौजूदा सीजन में टीम को खिलाड़ियों की चोटों ने भी परेशानी में डाल दिया है। हर्षित राणा और आकाश दीप टूर्नामेंट से बाहर हो चुके हैं, जबकि मथीशा पथिराना को अब तक फिटनेस क्लीयरेंस नहीं मिला है, जिससे गेंदबाजी कमजोर नजर आ रही है। अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए कैफ ने कहा कि रिंकू सिंह एक “रेडी लीडर” हैं। उन्होंने बताया कि रिंकू यूपी टीम की कप्तानी भी कर चुके हैं और उनके रन अक्सर टीम को जीत दिलाने में मदद करते हैं। ऐसे में KKR के लिए उन्हें तैयार करना एक लॉन्ग-टर्म इन्वेस्टमेंट साबित हो सकता है।
कैफ ने यह भी इशारा किया कि KKR का रहाणे को कप्तान बनाना थोड़ा देर से लिया गया फैसला था। उनके मुताबिक, रहाणे को ऑक्शन के अंत में खरीदा गया था, जिससे साफ था कि शुरुआत में वे कप्तानी के प्लान में नहीं थे। हालांकि, उनके अनुभव को देखते हुए टीम ने उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी। अब देखना दिलचस्प होगा कि KKR आगे क्या फैसला लेती है—क्या रिंकू सिंह को उपकप्तान बनाया जाएगा या फिर आने वाले समय में टीम की कमान पूरी तरह उनके हाथों में सौंपी जाएगी।