1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. मोहम्मद शमी की बेटी ने साड़ी पहन किया डांस, हसीन जहां ने शेयर किया Video तो लोग बोले- ये इसको बिगाड़कर ही मानेगी…

मोहम्मद शमी की बेटी ने साड़ी पहन किया डांस, हसीन जहां ने शेयर किया Video तो लोग बोले- ये इसको बिगाड़कर ही मानेगी…

भारतीय क्रिकेटर और तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी (Indian cricketer and fast bowler Mohammed Shami) की बेटी पिछले कुछ दिनों से लगातार चर्चाओं में बनी हुई हैं। हसीन जहां (Haseen Jahan ) ने होली वाले पोस्ट को लेकर ट्रोलर्स को करार जवाब दिया था, लेकिन अपने लगातार शेयर किए जाने वाले वीडियो और फोटोज़ की वजह से वह फिर से निशाने पर आ गई हैं।

By संतोष सिंह 
Updated Date

मुंबई। भारतीय क्रिकेटर और तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी (Indian cricketer and fast bowler Mohammed Shami) की बेटी पिछले कुछ दिनों से लगातार चर्चाओं में बनी हुई हैं। हसीन जहां (Haseen Jahan ) ने होली वाले पोस्ट को लेकर ट्रोलर्स को करार जवाब दिया था, लेकिन अपने लगातार शेयर किए जाने वाले वीडियो और फोटोज़ की वजह से वह फिर से निशाने पर आ गई हैं। हाल ही में हसीन जहां ने अपनी बेटी का एक डांस वीडियो शेयर किया है।

पढ़ें :- स्टेज पर फैन की हरकत से घबराईं सुनंदा शर्मा, फिर बोलीं-“उसे माफ कर दें”


इस वीडियो में देखा जा सकता है कि उनकी बेटी साड़ी लपेटे और खूबसूरत मेकअप कर बंगाली होली गीत पर डांस करती नजर आ रही है। हसीन जहां ने बेटी का डांस वीडियो शेयर करने के साथ ही कैप्शन में हैप्पी होली लिखा है। बता दें कि इस पोस्ट पर यूजर्स के जमकर रिएक्शन आ रहे हैं। एक यूजर ने तारीफ करते हुए लिखा-वाह बेटी तो बहुत अच्छा डांस करती है। वहीं दूसरे ने लिखा- रमजान में फिर होली डांस का वीडियो अब कुछ लोग आते ही होंगे ट्रोल करने के लिए। वहीं तीसरे ने लिखा- ये इसको बिगाड़कर ही मानेगी।

पढ़ें :- ऋतिक रोशन रामायण के VFX को लेकर, बोले- आज इंडस्ट्री में कुछ ऐसे फिल्म निर्माता हैं...

लोगों ने हसीन जहां को किया ट्रोल

पढ़ें :- सिंगर सुनंदा शर्मा के कॉन्सर्ट में स्टेज पर चढ़ा छात्र, सोशल मीडिया पर युवक के लिए कही बड़ी बात

लेकिन फिलहाल तो होली के बाद से मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) की बेटी और उनकी एक्स वाइफ हसीन जहां (Ex-wife Haseen Jahan) के इंस्टा पोस्ट की वजह से दोनों को ट्रोल किया जा रहा है। बेटी के होली खेलने वाले पोस्ट को लेकर हसीन जहां ने तो मौलानाओं पर निशान साध दिया है। उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा कि रंग खेलने से कोई धर्म मना नहीं करेगा। हसीन जहां ने आगे कहा कि अगर ऐसा हो तो पुरुषों को भी होली खेलने की इजाजत नहीं है। इरफान पठान ने भी होली खेली थी, लेकिन उनको तो किसी ने कुछ नहीं कहा।

कभी मौलाना शमी की बेटी को टारगेट करते हैं तो कभी मोहम्मद शमी की एक्स वाइफ हसीन जहां को उनके होली वाले बोल्ड फोटो और डांस के लिए ट्रोल किया जाता है। इतना ही नहीं मोहम्मद शमी को भी रोजा ना रखने की वजह से काफी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था।

पढ़ें :- राहुल गांधी बोले- नरेंद्र मोदी, अमित शाह और हिमंता ने असम को बना दिया है BJP का ATM, कांग्रेस सरकार बनते ही सीएम को दी जेल भेजने की धमकी

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...