HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. मोहन भागवत पहुंच रहे हैं मस्जिद-मदरसा, जल्द मोदी भी पहनने लगेंगे ‘टोपी’ : दिग्विजय सिंह

मोहन भागवत पहुंच रहे हैं मस्जिद-मदरसा, जल्द मोदी भी पहनने लगेंगे ‘टोपी’ : दिग्विजय सिंह

कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य और पार्टी के सीनियर नेता दिग्विजय सिंह (Digvijay Singh) ने एक बार फिर आरएसएस और बीजेपी (RSS and BJP) पर निशाना साधा है। उन्होंने मंगलवार को कहा किया कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की अगुवाई में जारी भारत जोड़ो यात्रा का असर RSS प्रमुख मोहन भागवत (Mohan Bhagwat) पर पड़ रहा है।

By संतोष सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली। कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य और पार्टी के सीनियर नेता दिग्विजय सिंह (Digvijay Singh) ने एक बार फिर आरएसएस और बीजेपी (RSS and BJP) पर निशाना साधा है। उन्होंने मंगलवार को कहा किया कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की अगुवाई में जारी भारत जोड़ो यात्रा का असर RSS प्रमुख मोहन भागवत (Mohan Bhagwat) पर पड़ रहा है। उन्होंने दावा किया कि भागवत को मदरसा और मस्जिद (Masjid-Madrasa)  जाने पर मजबूर होना पड़ा है। बता दें कि कुछ ही दिनों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) भी ‘टोपी’ पहननी शुरू कर देंगे।

पढ़ें :- INDIA गठबंधन प्रत्याशी वीरेंद्र चौधरी पहुंचे बैजू यादव के सोनौली कार्यालय,बैठक

दिग्विजय भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) की आयोजन समिति के प्रमुख हैं। उन्होंने इंदौर में यात्रा की तैयारियों की समीक्षा के बीच कहा कि भाजपा इन दिनों आलोचना के लिए खासकर राहुल गांधी (Rahul Gandhi) को इसलिए चुन रही है, क्योंकि उनकी भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra)  के एक महीने के भीतर भागवत मदरसा और मस्जिद (Masjid-Madrasa) जाने लगे हैं। थोड़े ही दिनों में मोदी भी टोपी पहनने लगेंगे।

भारत लौटने के बाद ‘टोपी’ नहीं लगाते मोदी

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी सऊदी अरब और अन्य देशों में तो ‘टोपी’ पहनते हैं, लेकिन वह भारत लौटने के बाद सिर पर ‘टोपी’ नहीं लगाते। इसके साथ ही उन्होंने दावा किया कि 7 सितंबर से कन्याकुमारी से शुरू हुई भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra)  का 2 महीने के भीतर बहुत असर हुआ है। इसीलिए संघ के एक बड़े नेता को कहना पड़ा कि देश के गरीब लोग और गरीब व अमीर लोग और अमीर होते जा रहे हैं। दिग्विजय ने कहा कि आप देखिएगा, जब यह यात्रा अपने आखिरी मुकाम श्रीनगर पहुंचेगी, तब क्या होता है।

‘SC-ST के नाम पर दिखावटी आयोजन’

पढ़ें :- Swati Maliwal Case : प्रियंका गांधी बोलीं- मैं हमेशा ही महिलाओं के साथ हूं, बीजेपी के नेता इस मुद्दे पर कैसे बोल सकते है?

दिग्विजय सिंह (Digvijay Singh) ने आरोप लगाया कि भाजपा अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के लोगों की भलाई के नाम पर केवल दिखावटी आयोजनों पर भरोसा करती है। उन्होंने कहा कि’हमें गर्व है कि द्रौपदी मुर्मू हमारे देश की राष्ट्रपति हैं। हम उम्मीद करते हैं कि वह मध्य प्रदेश में आदिवासियों को दी जाने वाली प्रताड़ना पर कुछ बोलेंगी। अगर वह इस विषय में न बोलना चाहें, तो हमारे प्रतिनिधिमंडल को उनसे चर्चा का समय दे सकती हैं। पिछली बार अनुसूचित जाति के रामनाथ कोविंद राष्ट्रपति बने थे। प्रधानमंत्री बताएं कि उनकी सरकार ने कोविंद के कार्यकाल के दौरान देश के करोड़ों दलितों के हित में क्या किया?’

भाजपा की B टीम है आप और AIMIM

गुजरात के आगामी विधानसभा चुनावों (Gujarat Assembly Elections) में आम आदमी पार्टी (APP) और ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहाद उल मुस्लिमीन (AIMIM ) की सक्रियता पर भी दिग्विजय ने तंज कसा। उन्होंने कहा कि वह बरसों से बोलते आ रहे हैं कि ये पार्टियां संघ की ‘कांग्रेस मुक्त भारत’ (Congress Mukt Bharat) परिकल्पना का हिस्सा और ‘भाजपा की बी टीम’ हैं। उन्होंने दावा किया कि दोनों पार्टियां (APP और AIMIM) सिर्फ अन्य दलों के वोट काटने के लिए चुनाव लड़ती हैं, ताकि भाजपा को मदद मिल सके।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...