1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. मम्मी पापा… मुझे माफ कर देना, क्या फायदा ऐसी डिग्री का जो नौकरी न दिला सकी इसलिए जला दी…सुसाइड नोट छोड़कर युवक ने दे दी जान

मम्मी पापा… मुझे माफ कर देना, क्या फायदा ऐसी डिग्री का जो नौकरी न दिला सकी इसलिए जला दी…सुसाइड नोट छोड़कर युवक ने दे दी जान

उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले बेहद भावुक कर देने वाली खबर सामने आई है। यहां नौकरी न मिलने से नाराज युवक ने खुद को मौत के हवाले कर दिया। सुसाइड करने से पहले अपने से एक लेटर छोड़ा है।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले बेहद भावुक कर देने वाली खबर सामने आई है। यहां नौकरी न मिलने से नाराज युवक ने खुद को मौत के हवाले कर दिया। सुसाइड करने से पहले अपने से एक लेटर छोड़ा है। सुसाइड लेटर में युवक ने अपनी डिग्रियां जलाने और नौकरी न मिलने का जिक्र किया है।

पढ़ें :- UP IAS Posting : यूपी में 21 आईएएस अफसरों की अलग-अलग जिलों में तैनाती, देखें लिस्ट

young man committed suicide
सुसाइड लेटर में लिखा है कि-

“मेरे माता पिता मुझकों माफ कर देना मैं आपको धोखा देने जा रहा हूं। मेरी मौत के बाद किसी को परेशान न किया जाये। मैं अपनी मौत का खुद जिम्मेदार हूं। मैं अब और जीना नहीं चाहता हूं। हमें किसी प्रकार की कोई तकलीफ नही थी। बस हमारा मन भर गया है और मैं सबका साथ छोड़ने जा रहा हूं। हो सके तो मुझे माफ कर देना। आज का दिन हमारे लिए आखिरी है। आज हमने अपनी मां के साथ खाना खाया और हम अपने मां बाप को धोखा देने जा रहे हैं। पापा का ख्याल रखना और बोल देना हमारा तुम्हारा इतना साथ था। संगीता की शादी अच्छे से करना भले ही हम नहीं है। हमने बीएससी के सारे कागज जला दिए हैं। क्या फायदा ऐसी डिग्री का जो एक नौकरी न दिला सकी। हमारी आधी उम्र पढ़ते पढ़ते निकल गयी इसलिए हमारा मन भर गया है।”       बृजेश पाल

 युवक के परिजनों के अनुसार, युवक ने पुलिस भर्ती की परीक्षा दी थी, तभी से वह बहुत परेशान चल रहा था। पुलिस को युवक का शव घर के कमरे में फंदे पर लटका मिला। मृतक युवक का नाम ब्रजेश पाल है। सुसाइड की ये घटना सदर क्षेत्र के भुड़ गांव की है। वहीं सपा अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने इस मामले में सोशल मीडिया के प्लेटफार्म एक्स पर पोस्ट करके निशाना साधा है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...