1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. यूपी से मानसून विदा, सर्दी को लेकर मौसम विभाग ने जारी किया ये पूर्वानुमान

यूपी से मानसून विदा, सर्दी को लेकर मौसम विभाग ने जारी किया ये पूर्वानुमान

यूपी से मानसून की विदाई (Monsoon Departure UP) की घोषणा मौसम विभाग ने शुक्रवार को कर दी। मानसून के जाने के साथ ही आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ (Regional Meteorological Center Lucknow) ने प्रदेश में सर्दियों को लेकर आंकलन शुरू कर दिया है।

By संतोष सिंह 
Updated Date

लखनऊ। यूपी से मानसून की विदाई (Monsoon Departure UP) की घोषणा मौसम विभाग ने शुक्रवार को कर दी। मानसून के जाने के साथ ही आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ (Regional Meteorological Center Lucknow) ने प्रदेश में सर्दियों को लेकर आंकलन शुरू कर दिया है। वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह (Senior Meteorologist Atul Kumar Singh) ने बताया कि एक सप्ताह तक मौसम शुष्क रहेगा। हालांकि बादल छाए रहेंगे, धूप भी खिलेगी। भोर की शुरुआत हल्की सी सिहरन के साथ होगी।

पढ़ें :- एलपीसीपीएस के पत्रकारिता विभाग में आयोजित फ़िल्म फेस्टिवल रंगरीति 4.0 का समापन

उन्होंने बताया कि पहाड़ों पर बर्फबारी का अभी असर नहीं दिखेगा। अभी हवा पछुआ चल रही है और इसमें तेजी भी नहीं है। इस कारण से मौसम सामान्य है। दिन और रात का पारा अभी सामान्य से अधिक बना हुआ है, यह स्थिति अक्तूबर तक रहेगी। शुक्रवार को प्रदेश में दिन का अधिकतम तापमान वाराणसी में 35.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं राजधानी के मौसम में इस वक्त मिला-जुला असर दिख रहा है। सुबह की शुरुआत बादल-बदली के साथ हुई। दिन चढ़ने के साथ धूप खिली तो, लोगों ने तल्खी महसूस की।

मौसम वैज्ञानिक कहते हैं कि पहाड़ों पर बर्फबारी को लेकर लोग अक्सर सोचते हैं कि अब मैदान में ठंड बढ़ जाएगी। हमेशा ऐसा नहीं होता है। अभी हवा पछुआ चल रही है और इसमें तेजी भी नहीं है। इस कारण से मौसम सामान्य है। दूसरे दिन और रात का पारा अभी सामान्य से अधिक बना हुआ है, यह स्थिति अक्तूबर तक रहेगी। शुक्रवार को प्रदेश में दिन का अधिकतम तापमान वाराणसी में 35.9 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि मुजफ्फरनगर व बरेली में दिन का पारा 20 डिग्री से कम रहा। सबसे अधिक न्यूनतम पारा लखीमपुर खीरी में 26 डिग्री रहा।

यूपी की राजधानी लखनऊ के मौसम में दिख रहा है उतार-चढ़ाव

यूपी की राजधानी लखनऊ के मौसम में इस वक्त मिला-जुला असर दिख रहा है। सुबह की शुरुआत बादल-बदली के साथ हुई। दिन चढ़ने के साथ धूप खिली तो, लोगों ने तल्खी महसूस की। वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक, बादल छाए रहेंगे पर बारिश नहीं होगी। यह एक सामान्य जलवायुविक स्थिति है, जिसके कारण मौसम में उतार-चढ़ाव दिख रहा है।

पढ़ें :- सुनेत्रा अजित पवार को सर्वसम्मति से NCP का चुना गया नया राष्ट्रीय अध्यक्ष

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...