HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. फूड
  3. Monsoon Food In India : मानसून इन फूड्स से करें परहेज, सीजन के फल और सब्जियां खूब खाएं

Monsoon Food In India : मानसून इन फूड्स से करें परहेज, सीजन के फल और सब्जियां खूब खाएं

मानसून मौज मस्ती का सीजन है। इस सीजन में  लोग हरियाली और सुख देने वाली ठंडी हवाओं का आनंद उठाते है। घूमने फिरने के दौरान अधिकतर लोग रोड साइड चाट-पकौड़े, पानी पुरी, छोले-भटूरे, को जम कर खाते है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Monsoon Food In India :  मानसून मौज मस्ती का सीजन है। इस सीजन में  लोग हरियाली और सुख देने वाली ठंडी हवाओं का आनंद उठाते है। घूमने फिरने के दौरान अधिकतर लोग रोड साइड चाट-पकौड़े, पानी पुरी, छोले-भटूरे, को जम कर खाते है।  बारिश की वजह से इस सीजन में इंफेक्शन का खतरा बना रहता है। ऐसे में घूमने फिरने के दौरान खाने पीने पर विशेष ध्यान देना होगा। बारिश के मौसम में कुछ चीजों को खाने से परहेज करना चाहिए। पीने के पानी को लेकर भी सतर्क रहना चाहिए। ऐसी जगह पर खाने से बचना चाहिए जहां मक्खियां मंडरा रही हों। ये चीजें सभी बीमार करने के लिए काफी हैं।
इस तरह के फूड स्टॉल से खाना खाएंगे तो आपको दस्त, पेट दर्द, फूड प्वाइजनिंग, टाइफाइड, स्टमक फ्लू, पेचिश, उल्टी, इंफेक्शन की समस्या हो सकती है। आइये जानते है मानसून में हमारा खान पान कैसा होना चाहिए।

पढ़ें :- tasty peanut pancakes: आज बच्चों को लंच में पैक करें हेल्दी टेस्टी पीनट पैनकेक, ये है बनाने का तरीका

मानसून में क्या खाएं
आप घर का खाना खाएं। जितना हो सके अनाज शामिल करें। अनाज जैसे जौ, बाजरा, मक्का, गेहूं, अलग-अलग दालें आप अपनी डाइट में शामिल करें। ये सभी कई तरह के पोषक तत्वों जैसे प्रोटीन, आयरन, मिनरल्स आदि से भरपूर होते हैं। इस सीजन में मकई यानी भुट्टा बहुत मिलता है, इसका सेवन करें। यह इम्यूनिटी को भी बढ़ाता है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...