1. हिन्दी समाचार
  2. फूड
  3. Boiled water chestnut: उबले हुए सिंघाड़े खाने के हैं शौकीन, तो बाजार की जगह घर में इस तरह उबालकर लें स्वाद

Boiled water chestnut: उबले हुए सिंघाड़े खाने के हैं शौकीन, तो बाजार की जगह घर में इस तरह उबालकर लें स्वाद

सर्दियों के मौसम में हर गली मोहल्ले और चौराहौं पर बहुत ही आसानी से सिंघाड़ा मिलता है। सिंघाड़े का सेवन बेहद फायदेमंद होता है। इसमें विटामिन ए,सी,मैंगनीज,कार्बोहाइड्रेट,टैनिन,सिट्रिक एसिड, प्रोटीन और भी तमाम पोषक तत्व पाये जाते है।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

Boiled water chestnut: सर्दियों के मौसम में हर गली मोहल्ले और चौराहौं पर बहुत ही आसानी से सिंघाड़ा मिलता है। सिंघाड़े (water chestnut) का सेवन बेहद फायदेमंद होता है। इसमें विटामिन ए,सी,मैंगनीज,कार्बोहाइड्रेट,टैनिन,सिट्रिक एसिड, प्रोटीन और भी तमाम पोषक तत्व पाये जाते है।

पढ़ें :- दिवाली से पहले अमूल ने आम जनता को दिया महंगाई का बड़ा झटका, इन उत्पाद के बढ़ाए दाम

अधिकतर लोग इसे खूब शौक से खाते है। कुछ लोग इसे ऐसे ही कच्चा खाना पसंद करते हैं तो कई लोग उबले सिंघाड़े (Boiled water chestnut) में हरी चटनी को लगाकर खाना पसंद करते हैं। उबला हुआ सिंघाड़ा बाजार में आसानी से मिल जाता है। अगर आप उबला सिंघाड़ा घर में ही उबाल कर खाना चाहते हैं तो आज हम इसे उबालने का सही तरीका बताने जा रहे हैं।

सबसे पहले सिंघाड़ों  (water chestnut) को अच्छी तरह धोकर साफ कर लें ताकि उन पर से जमा मिट्टी और गंदगी साफ हो जाए। इसके बाद एक बड़े बर्तन में पानी डालें और उसमें नमक, काला नमक और हल्दी डालें। हल्दी से सिंघाड़ों को हल्का रंग मिलेगा, जिससे वो बाजार जैसे दिखेंगे।

अब सिंघाड़ों (water chestnut) को पानी में डालें और बर्तन को ढककर 20-25 मिनट तक मीडियम आंच पर उबालें। बीच-बीच में चम्मच से चलाते रहें जिससे सिंघाड़े समान रूप से पकें। 20 मिनट के बाद सिंघाड़ों को चेक करें कि वे मुलायम हो गए हैं या नहीं।

अगर नहीं, तो 5-10 मिनट और उबालें। सिंघाड़े (water chestnut) पक जाने के बाद पानी छान लें और उन्हें एक प्लेट में निकाल लें। हल्का ठंडा होने पर इन पर चाट मसाला छिड़क दें और अच्छी तरह मिला लें। आपके सिंघाड़े उबलकर तैयार हैं। इसे हरी चटनी के साथ खाएं।

पढ़ें :- Sooran Health Benefits :  इस सीजन में सूरन खाना बहुत फायदेमंद , दीपावली के मौके पर इसकी सब्जी खाने का विशेष महत्व

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...