1. हिन्दी समाचार
  2. फूड
  3. Ginger Tea: कहीं आप भी चाय में कूट कर नहीं डालते अदरक, जानें अदरक वाली चाय बनाने का सही तरीका

Ginger Tea: कहीं आप भी चाय में कूट कर नहीं डालते अदरक, जानें अदरक वाली चाय बनाने का सही तरीका

अदरक सेहत के लिए फायदेमंद होती है। अधिकतर घरो में अदरक को कूट कूट कर चाय में डाला जाता है। अदरक वाली चाय पीने से शरीर की छोटी मोटी दिक्कतों में आराम मिलता है और चाय का स्वाद भी दोगुना हो जाता है।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

अदरक सेहत के लिए फायदेमंद होती है। अधिकतर घरो में अदरक को कूट कूट कर चाय में डाला जाता है। अदरक वाली चाय पीने से शरीर की छोटी मोटी दिक्कतों में आराम मिलता है और चाय का स्वाद भी दोगुना हो जाता है। कई लोगो शिकायत करते हैं कि कूट-कूटकर अदरक डालने के बावजूद उनकी चाय में टेस्ट नहीं आता है। ऐसे में आज हम आपको बताते हैं टेस्टी अदरक वाली चाय बनाने का सही तरीका।

पढ़ें :- Hydrating and Cooling Foods: बच्चों को हीट स्ट्रोक और डिहाइड्रेशन से सुरक्षित रखेंगे ये 9 देसी सुपरफूड्स

अधिकतर लोग अदरक वाली चाय बनाने समय चायपत्ती के साथ ही अदरक डाल देते हैं। जो चाय के स्वाद को नहीं बढ़ा पाता है। इसके लिए अदरक का सही समय पर और सही तरीके से चाय में जाना जरूरी होता है। इसलिए चायपत्ती, दूध और चीनी डालकर पहले एक उबाल आने दें इसके बाद अदरक मिलाए।

इससे चाय का स्वाद कमाल का होगा। ध्यान रखें अदकर चाय में कूटकर नहीं डालना है। बहुत से लोग चाय में कूट-कूटकर अदरक डालते हैं लेकिन यह तरीका सही नहीं है, क्योंकि इससे अदरक का रस कूटने वाले बर्तन में ही रह जाता है। जिससे चाय का स्वाद नहीं बढ़ पाता है।

इसलिए चाय बनाते समय अदरक कूटकर न डालें। चाय में अदरक मिक्स करने के लिए कद्दूकस करना सबसे अच्छा तरीका होता है। इससे चाय में अदरक का पूरा रस आसानी से घुल जाता है और चाय का स्वाद मजेदार हो जाता है।

पढ़ें :- 'मेलोडी इतनी चॉकलेटी क्यों है? जवाब मेलोडी खाओ, खुद जान जाओ' पीएम मोदी के जॉर्जिया मेलोनी को दिए खास गिफ्ट के बाद पार्लेजी की टॉफी आई चर्चा में
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...