1. हिन्दी समाचार
  2. फूड
  3. Chaulai ladoo: सर्दियों में मीठा खाने की क्रेविंग को शांंत करने के लिए ट्राई करें चौलाई के लड्डू

Chaulai ladoo: सर्दियों में मीठा खाने की क्रेविंग को शांंत करने के लिए ट्राई करें चौलाई के लड्डू

चौलाई में सेहत का खजाना छिपा है। इसमें मौजूद पोषक तत्व प्रोटीन अधिक मात्रा में पाया जाता है। इतना ही नहीं चौलाई ग्लूटन फ्री फूड है। साथ ही इसमें कैल्शियम, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस और आयरन भरपूर मात्रा में पाया जाता है।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

चौलाई में सेहत का खजाना छिपा है। इसमें मौजूद पोषक तत्व प्रोटीन अधिक मात्रा में पाया जाता है। इतना ही नहीं चौलाई ग्लूटन फ्री फूड है। साथ ही इसमें कैल्शियम, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस और आयरन भरपूर मात्रा में पाया जाता है।

पढ़ें :- दिवाली से पहले अमूल ने आम जनता को दिया महंगाई का बड़ा झटका, इन उत्पाद के बढ़ाए दाम

ये मिनरल्स हड्डियों को मजबूत बनाते हैं, दांतों की देखभाल करते हैं और ब्लड सर्कुलेशन को सुधारते हैं। आज हम आपको चौलाई का लड्डू बनाने का तरीका बताने जा रहे है। तो चलिए जानते है इसकी रेसिपी।शरीर डेली कई सारे फ्री रेडिकल्स से जूझता रहता है। यह बहुत ज्यादा खतरनाक होते हैं और शरीर को अंदर से खराब करते हैं। यह सेल्स को डैमेज कर देते हैं। कैंसर जैसी भयानक बीमारी इन्हीं के कारण हो सकती है। चौलाई के अनाज में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स इनका अंत करते हैं।

चौलाई का लड्डू बनाने के लिए जरुरी सामग्री

150 ग्राम चौलाई या राजगिरा
250 ग्राम गुड
1 कप पानी, आप इसे अपनी जरूरत के अनुसार कम ज्यादा कर सकती हैं
2 चम्मच घी
10-12 किशमिश और काजू

चौलाई का लड्डू बनाने का तरीका

पढ़ें :- Sooran Health Benefits :  इस सीजन में सूरन खाना बहुत फायदेमंद , दीपावली के मौके पर इसकी सब्जी खाने का विशेष महत्व

हल्की आंच में चौलाई के दानों को भून लें। दाने भूनते समय लगातार कर्छी को चलाती रहें। चौलाई के दाने चब चटकने लगें, तो गैस बंद कर दें और उन्हें एक प्लेट में निकालकर रख लें।अब भुने हुए दानों को एक छलनी की मदद से छान लें, जिससे कि चौलाई के बारीक दाने छन जाएं और फूले हुए दानों का इस्तेमाल लड्डू बनाने के लिए करें।

गैस पर एक पैन या कढ़ाई रखें और उसमें घी डालें, घी को थोड़ा गर्म होने के बाद उसमें गुड़ डालें और पानी डालें, गु़ड़ के घुलने का इंतजार करें।
गुड़ की इस चाशनी में चौलाई के दाने, किशमिश और काजू डालें। इसे अच्छे से मिलाएं। आपका लड्डू का मिश्रण तैयार है।

इसे हल्का ठंडा होने दें, और हाथों पर घी लगाकर मिश्रण के गोल-गोल लड्डू तैयार करें। आपके स्वादिष्ट लड्डू तैयार हैं, इन्हें एक कंटेनर में भर के रख दें और कभी भी खाएं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...